फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HRF counter launched at KGMU's Psychiatry Department

Lucknow News: केजीएमयू के मनोरोग विभाग में एचआरएफ काउंटर शुरू

Fri, 07 Aug 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
HRF counter launched at KGMU's Psychiatry Department
लखनऊ। केजीएमयू के मनोरोग विभाग में बृहस्पतिवार को हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) काउंटर का कुलपति कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने उद्घाटन किया। इससे मरीजों और तीमारदारों को अब दवाओं के लिए निजी मेडिकल स्टोरों या चौक तक नहीं जाना पड़ेगा। इस काउंटर पर अस्पताल परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण और रियायती दरों पर दवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाएं उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में है। एचआरएफ सेवाओं का विस्तार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में कदम है। एचआरएफ के अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु ने कहा कि यह काउंटर समय, धन और अनावश्यक भागदौड़ से बचाएगा। जेरियाट्रिक एवं मनोरोग विभाग के आसपास कोई दवा दुकान न होने से बुजुर्गों और मानसिक रूप से बीमार मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed