{"_id":"69c2fe7abfa2e1509c0005ca","slug":"hydraulic-multilevel-parking-built-at-a-cost-of-crores-became-condemned-lucknow-news-c-13-lko1096-1658734-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: करोड़ों की लागत से बनी हाइड्रोलिक मल्टीलेवल पार्किंग हुई कंडम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: करोड़ों की लागत से बनी हाइड्रोलिक मल्टीलेवल पार्किंग हुई कंडम
विज्ञापन
पार्किंग में छापा मारतीं महापौर सुषमा खर्कवाल। सील फ्लोर और बिखरी गंदगी।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में भ्रष्टाचार और अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। विभाग के पीछे करोड़ों की लागत से खड़ी पांच मंजिला हाइड्रोलिक पार्किंग शुरू होने से पहले ही कंडम हो गई है। रखरखाव के अभाव में मशीनें जंग खा रही हैं और कीमती उपकरण चोरी हो रहे हैं, जबकि अस्पताल आने वाले मरीज सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं।
वर्ष 2018 में डॉक्टर और स्टाफ की सुविधा के लिए इस मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया था। इसमें लिफ्ट और अत्याधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम लगाया गया था, ताकि एक के ऊपर एक गाड़ियां खड़ी की जा सकें। हैरानी की बात यह है कि 80 गाड़ियों की क्षमता वाली इस पार्किंग का 8 वर्षों में एक बार भी उपयोग नहीं हुआ। नतीजतन, करोड़ों के उपकरण अब कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं।
कंपनी बंद, पुर्जे चोरी
जिस कंपनी ने पार्किंग में मशीनें लगाई थीं, वह बंद हो चुकी है। आरोप है कि कंपनी इंजीनियरों और अफसरों की सांठगांठ से करोड़ों का हेरफेर किया गया और अब पूरा मामला दबाने की कोशिश हो रही है। पार्किंग स्थल से लिफ्ट के कीमती उपकरण और मशीनों के पुर्जे तक गायब हो चुके हैं।
मरीजों की मुसीबत, सड़कों पर जाम
लारी कार्डियोलॉजी में रोजाना 400 से अधिक हृदय रोगी आते हैं। परिसर के भीतर पार्किंग न होने के कारण गाड़ियां सड़कों पर खड़ी होती हैं, जिससे एंबुलेंस और अन्य वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
Iमल्टीलेवल पार्किंग को क्रियाशील करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए नई नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। I
I- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
Trending Videos