{"_id":"69c2fe081ee692572e09e213","slug":"illegal-refilling-caught-in-indira-nagar-fir-lodged-against-one-person-lucknow-news-c-13-knp1002-1659998-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंदिरा नगर में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई, एक के खिलाफ रिपोर्ट को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंदिरा नगर में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई, एक के खिलाफ रिपोर्ट को दी तहरीर
विज्ञापन
सील करते दुकान और बरामद सिलिंडर।
विज्ञापन
लखनऊ। कालाबाजारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में कई अधिकारियों ने फील्ड में उतर कर पूरे दिन पसीना बहाया, लेकिन इसके बाद भी रिफलिंग का एक ही आरोपी टीम के हत्थे चढ़ सका, जिसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
अमर उजाला की टीम ने सोमवार को गैस की किल्लत पर पड़ताल की थी, तो इसमें कालाबाजारी के कई मामले सामने आए थे। मंगलवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसे संज्ञान में लेकर प्रशासन ने अपना अभियान और तेज किया। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस दौरान पूर्ति विभाग की टीम को सेक्टर-17 सब्जी मार्केट, इंदिरा नगर स्थित एक गुमटी में छोटे और बड़े घरेलू गैस सिलिंडर तथा रिफिलिंग उपकरण मिले। जांच में गुमटी मालिक युवराज सिंह ने बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में गैस रिफिल कर कालाबाजारी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इस टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पारसनाथ पाल एवं पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार शामिल रहे।
गैस एजेंसियों का प्रशासन ने किया निरीक्षण
जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों की सुचारु आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों एवं नगरीय क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, गोदामों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, सिलेंडर उपयोग एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
तहसील बीकेटी में उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ एवं पूर्ति निरीक्षक ने चंद्र भारत गैस बीकेटी, चंद्रिका देवी इंडेन तथा शिवपुरी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। नगरीय क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पारसनाथ पाल एवं पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने फेमस गैस चूल्हा इंदिरानगर और सूर्य गैस चूल्हा सर्विस का निरीक्षण किया गया। सरोजनीनगर में एसडीएम सूर्यनाथ ने ममता गैस सर्विस, शीला गैस सर्विस तथा हारौनी भारत गैस ग्रामीण वितरक का, मलिहाबाद में एसडीएम वीरपाल ने कसमंडी इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। नगरीय क्षेत्रों की करीब 10 एजेंसियों व गोदामों पर पहुंच कर अधिकारियों ने जांच की।
काला बाजारी करने वालों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाला
अमर उजाला में कालाबाजारी से जुड़े मामले उजागर करने के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के कई गैस गोदामों व एजेंसियों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कालाबाजारी करने वालों को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि निगरानी और कड़ी की गई है।
Trending Videos