{"_id":"6ac36acabab42cf1dc07a68f","slug":"information-for-lucknow-university-students-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1951870-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीएससी छात्रों को को-करिकुलर विषय चुनने का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीएससी छात्रों को को-करिकुलर विषय चुनने का अंतिम मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को को-करिकुलर विषय के चयन के लिए अंतिम अवसर दिया है। विज्ञान संकाय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों ने किसी कारणवश अभी तक अपना को-करिकुलर विषय नहीं चुना है अथवा उन्हें विषय आवंटित नहीं हुआ है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत विषय का चयन कर सकते हैं।
संकाय ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को को-करिकुलर विषय का चयन करना है, जिन्हें अभी तक विषय आवंटित नहीं हुआ है। ऐसे विद्यार्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से 9 अक्तूबर 2026 तक अपना विकल्प दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से गूगल फॉर्म का लिंक और क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
विज्ञान संकाय ने संबंधित सूचना को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के लिए आईटीपीआर निदेशक को पत्र भेजा है, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।