{"_id":"6ac38a6b3cbfa2dce30c1bab","slug":"red-run-uttar-pradesh-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1951906-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एचआईवी जागरूकता के लिए दौड़ लगाएंगे 600 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एचआईवी जागरूकता के लिए दौड़ लगाएंगे 600 युवा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बीबीएयू और उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से सात अक्तूबर को ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में करीब 600 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें राज्य स्तर की 10 किलोमीटर दौड़ के करीब 100 प्रतिभागी और बीबीएयू समेत अन्य विश्वविद्यालयों के 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के करीब 500 प्रतिभागी शामिल होंगे।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पवन कुमार चौरसिया ने बताया कि दौड़ शहीद पथ की सर्विस लेन पर होगी। प्रतिभागियों का सुबह 4:30 बजे पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ के मैदान में एकत्रीकरण होगा। इसके बाद पंजीकरण, टी-शर्ट और चेस्ट नंबर वितरित किए जाएंगे। पांच बजे जुम्बा और रॉक बैंड प्रस्तुति होगी, जबकि 5:30 बजे लाइन-अप और सुबह छह बजे मैराथन को फ्लैग-ऑफ किया जाएगा।
रूट पर मॉनिटरिंग और हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए जाएंगे। प्रतिभागियों को निःशुल्क किट दी जाएगी और पंजीकरण भी निशुल्क रहेगा। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को कुल 1.40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 10 और पांच किलोमीटर की पुरुष एवं महिला श्रेणियों में विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के निर्देशन में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।