{"_id":"69f183d2014e919ff3014020","slug":"ipl-2026-the-virat-show-in-lucknow-will-cost-you-between-2-000-and-50-000-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: लखनऊ में 'विराट शो' के लिए ढीली करनी होगी जेब, दो से 50 हजार तक होगी कीमत, 7 मई को है मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2026: लखनऊ में 'विराट शो' के लिए ढीली करनी होगी जेब, दो से 50 हजार तक होगी कीमत, 7 मई को है मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच 7 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, इस मुकाबले में दर्शकों के क्रेज को देखते हुए टिकटों की दरों को बढ़ा दिया है।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
घरेलू मैदान में लगातार आठ मैच में हार का सामना करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के लिए आईपीएल में आगे का सफर आसान नहीं होने वाला है। टीम को घरेलू मैदान (इकाना स्टेडियम) में अगला मुकाबला विराट कोहली एंड कंपनी यानी रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ सात मई को खेलना है।
Trending Videos
पिछले साल की तरह इस बार भी मुकाबले के दौरान इकाना स्टेडियम विराट कोहली की जर्सी से पटा नजर आएगा और प्रशंसक भी लखनऊ की बजाए इस टीम के पक्ष में शोर मचाते दिखेंगे। इस मुकाबले में दर्शकों के क्रेज को देखते हुए टिकटों की दरों को बढ़ा दिया है। इनमें डायनमिक फेयर भी लागू होगा यानी मैच के एक दो दिन पहले टिकट खरीदने वाले प्रशसंकों को तय दर से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। मिली जानकारी के अनुसार टिकट की दर दो हजार रुपये से शुरू होकर अधिकतर पचास हजार रुपये तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबलों की दर एक हजार रुपये से शुरू होकर 40 हजार रुपये तक निर्धारित थी। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार विराट की लोकप्रियता को देखते हुए सात मई को होने वाला मुकाबला हाउसफुल रहेगा। बताते चलें कि 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इकाना स्टेडियम में अभी तक किसी भी मुकाबले में सभी टिकटें नहीं बिकी हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान स्टेडियम में आधे से भी कम दर्शक मैच देखने पहुंचे। ऐसे में विराट कोहली की मौजूदगी मात्र से लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच सात मई को होने वाला मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक स्टेडियम पहुंचेंगे।
शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली
टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद विराट कोहली को लेकर प्रशंसकों में जबर्दस्त क्रेज है। उनकी मौजूदगी मात्र से ही टीम जोश से लबरेज दिखी है। कुछ ऐसी ही स्थिति गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की है, जो इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम के इस दमदार प्रदर्शन में उनके स्टार विराट कोहली का सबसे ज्यादा योगदान रहा, जिन्होंने आठ मैच खेलकर 58.50 की प्रभावी और 162.50 के दमदार स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं।

कमेंट
कमेंट X