फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL: Out of playoff contention, Lucknow Surgiants face a 'Virat' challenge, will try to win at home

IPL: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 'विराट' चुनौती, घर में जीतने की होगी कोशिश

Wed, 06 May 2026 07:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 May 2026 07:11 AM IST
सार

Lucknow Supergiants: आईपीएल में लगातार छह मुकाबले हार चुकी लखनऊ सुपर जायंट्सका मुकाबला गुरुवार को विराट कोहली की टीम से होगा। दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
IPL: Out of playoff contention, Lucknow Surgiants face a 'Virat' challenge, will try to win at home
इकाना में अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर (228 रन) बनाने के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल में लगातार छठी का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ न सिर्फ टीम का मनोबल टूटा बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने की आस भी लगभग खत्म हो गई। अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर फिसल चुकी लखनऊ के लिए आने वाले मुकाबले सम्मान बचाने के लिए होंगे। इन मुकाबलों में नया कप्तान पर भी दांव खेला जा सकता है ताकि अगले सत्र में टीम प्रबंधन के सामने विकल्प बढ़ेंगे। पूरे सत्र में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी लचर रही।

विज्ञापन


गुरुवार को होने वाले इस मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। विराट कोहली की वजह से इस मैच की टिकटें पहले ही बढ़ी हुई दर पर बिक चुकी हैं। 

विज्ञापन

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

IPL: Out of playoff contention, Lucknow Surgiants face a 'Virat' challenge, will try to win at home
बल्ले से असफल रहे पूरन और पंत - फोटो : ANI

आईपीएल सत्र में दिग्गज बल्लेबाजों से सजी टीम से अपने प्रदर्शन से निराश किया। आलम यह रहा कि आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में एलएसजी का भी नाम शामिल नहीं है। नौ मैच खेलकर महज तीन बल्लेबाज (मिचेल मार्श-256 रन, एडन मार्करम- 224 रन और ऋषभ पंत- 204 रन) ही दो सौ के आकड़े को पार कर सके हैं। पिछले सत्र में रनों का अंबार लगाने वाले निकोलस पूरन पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने नौवें मुकाबले में पहला अर्धशतक जमाया। इसके अलावा आयुष बदोनी भी प्रभावित नहीं कर सके।

गेंदबाजी में एकजुट प्रदर्शन का अभाव

बल्लेबाजों के तुलना में गेंदबाज कुछ हद तक अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। खासतौर पर प्रिंस यादव (नौ मैच में 13 विकेट) और मोहसिन खान (पांच मैच में 10 विकेट) ने प्रभावित किया। इसके अलावा अनुभवी मो. शमी औसत रहे, जबकि आवेश खान लय में नहीं दिखे। इस सत्र मे रवि बिश्नोई के जाने के बाद एलएसजी का स्पिन विभाग पूरी तरह बिखर गया, जिसका खामियाजा पूरी टीम का उठाना पड़ा। खासतौर पर छह मैच खेलकर महज तीन विकेट लेने वाले दिग्वेश राठी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed