UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, गीतनुमा पोस्ट साझा कर चढ़ावा चोरी पर उठाए सवाल?
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भाजपा पर तंज कसा। गीतनुमा अंदाज में की गई इस पोस्ट से उन्होंने चढ़ावा चोरी पर सवाल उठाए? आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने गीतनुमा अंदाज में भाजपा पर मंदिर के धन और धर्म-दान पात्र के पैसे को लेकर सवाल उठाए?
अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा है कि “राम जी से घात का पैसा, धर्म-दान पात्र का पैसा, भाजपा के पाप का पैसा, नहीं चाहिए-नहीं चाहिए, ऐसा पैसा नहीं चाहिए।” ऐसा पैसा ज्यादा दिन नहीं फलेगा और न ही चलेगा। जो इसे लेगा, उसे पाप लगेगा।
‘पैसे का लालच दिखाए तो पूछो क्यों चुराया मंदिर का मान’
सपा प्रमुख ने पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि जब भाजपा की ओर से कोई पैसे का लालच दिखाए तो उससे पूछना कि मंदिर का मान क्यों गिराया और क्यों चुराया। उन्होंने ऐसे पैसे को स्वीकार नहीं करने की बात दोहराई।
राम जी से घात का पैसा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 16, 2026
धर्म-दान पात्र का पैसा
भाजपा के पाप का पैसा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा नहीं फलेगा
ज़्यादा दिन नहीं चलेगा
जो लेगा ~ उसको पाप लगेगा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए… pic.twitter.com/v3XcPGrpWy
पोस्ट के अंत में सपा अध्यक्ष ने लिखा कि जिस पैसे से पाप लगे, उसे हाथ नहीं लगाना चाहिए, वरना श्राप लग जाएगा और पाप सबका नाश कर देगा। उन्होंने इस पूरे संदेश को गीत की शैली में प्रस्तुत किया है।
अखिलेश यादव की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा और सपा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पोस्ट के जरिए सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं और मंदिर से जुड़े धन के मुद्दे को लेकर राजनीतिक हमला बोला है।