{"_id":"69cae5ac1ebb47156f037668","slug":"ipls-excitement-increased-millions-of-people-were-stunned-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1669376-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईपीएल का बढ़ा जोश, लाखों लोगों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईपीएल का बढ़ा जोश, लाखों लोगों के उड़े होश
विज्ञापन
इकाना के पास इस तरह से हो सकता है समस्या का समाधान।
विज्ञापन
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में बुधवार को होने वाले आईपीएल मैच के लिए एक ओर खेल प्रेमियों का उत्साह उफान पर है। दूसरी ओर, स्टेडियम के पास और शहीद पथ के दोनों तरफ रहने वालों करीब पांच लाख लोगों का तनाव बढ़ गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि मैच के दौरान अघोषित कर्फ्यू जैसा हालात हो जाते हैं। दोपहर बाद घर से निकलना और निकलने के बाद लौटना बेहद ही मुश्किल हो जाता है।
मैच देखने आने वाली भीड़ और डायवर्जन से प्रभावित होने वाले लोगों का कहना है कि इकाना स्टेडियम में होने वाले हर बड़े मैच के बाद ट्रैफिक जाम और स्थानीय जनता की फजीहत एक नियमित पैटर्न बन चुकी है। प्रशासन हर बार डायवर्जन प्लान जारी करता है लेकिन जमीनी हकीकत में वह सिर्फ कागजी साबित होता है। पिछली दुश्वारियों से सीख लेते हुए अब केवल रास्ते रोकने के बजाय मजबूत एक्शन प्लान बनाने की जरूरत है जिससे स्टेडियम में बड़े आयोजनों के दौरान लाखों लोगों को मुसीबत न झेलनी पड़े।
मैच के दिन कैदियों जैसी होती है जिंदगी
शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम के अलावा कई बड़े हॉस्पिटल और मॉल पहले से हैं। दोनों ओर लगातार बड़े व्यावसायिक और रिहायशी कॉम्प्लेक्स विकसित हो रहे हैं। स्टेडियम में कोई बड़ा आयोजन होता है तो आसपास की बड़ी आबादी प्रभावित होती है। बहुत से लोग कहते हैं कि मैच जैसे बड़े आयोजनों के दिन जिंदगी कैदियों से जैसी महसूस होती है। हम आसानी से घर से निकल नहीं सकते। निकल गए तो वापस नहीं आ सकते। आपात स्थिति में मदद के लिए तरसना पड़ता है। मजबूरी से घर से निकलना पड़े तो डायवर्जन और जाम में जूझते हुए अच्छा खासा समय बर्बाद करना पड़ता है। इकाना में भविष्य के आयोजनों को देखते हुए सरकार को ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कोई स्थायी और दूरदर्शी व्यवस्था बनाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
स्थानीय लोगों को दी जाएं पास की सुविधा
मैच वाले दिन इमरजेंसी जैसी स्थिति रहती है। शहीद पथ के दोनों तरफ काफी जगह है। इकाना के लिए या यहां के निवासियों की सीधी कनेक्टिविटी के बारे में जिम्मेदारों को सोचना चाहिए, जिससे सबको राहत मिले। स्थानीय लोगों के लिए आने-जाने के लिए पास की सुविधा देनी चाहिए। इससे उनका काम नहीं रुकेगा।
- राजकुमार तिवारी,
पार्थ आद्यांत अपार्टमेंट
स्कूली वाहन को आने-जाने की होनी चाहिए अनुमति
मैच की वजह से गोमतीनगर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है। मेरे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। स्कूली वाहनों के लिए पास बनाकर उन्हें आने-जाने की अनुमति होनी चाहिए। कहने को स्कूली वाहनों के लिए रोक नहीं होती, लेकिन सच ये है दोपहर बाद घर लौटते समय बच्चों की बस जाम में फंसती है।
- प्रीति चौबे,
लक्ष्य हाइट्स, सुशांत गोल्फ सिटी
स्टेडियम तक वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरूरत
इकाना तक एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए जो शहीद पथ से अलग हो। इसी से क्रिकेट प्रेमियों की आवाजाही हो। इससे शहीद पथ पर दबाव कम होगा। आसपास के लोगों की जिंदगी आसान होगी। इसपर पहले ही काम होना चाहिए था। अब भी देर नहीं हुई। इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
- डिंपी, अध्यक्ष, चंद्रा पैनोरामा सोसाइटी, सुशांत गोल्फ सिटी
मल्टीलेवल पार्किंग की जरूरत
मैच देखने आने वाले दर्शक अंसल सुशांत गोल्फ सिटी के अपार्टमेंट के आसपास गाड़ियां पार्क कर देते हैं। ऐसे में जाम और अधिक बढ़ जाता है। स्टेडियम आने वाले वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनवाने की जरूरत है। तभी इस समस्या से हमें निजात मिल सकती है।
- आनंद प्रकाश गुप्ता,
संतुष्टि अपार्टमेंट, सुशांत गोल्फ सिटी
ये हो जाएं इंतजाम तो मिले राहत
- शहीद पथ पर निजी वाहनों के दबाव को कम करने के लिए पब्लिक शटल बसें चलानी चाहिए।
- दर्शकों को दूर स्थित पार्किंग स्थलों पर ही रोककर बसों से स्टेडियम लाना एक सफल मॉडल हो सकता है, जैसा कि विदेशी स्टेडियमों में होता है।
- स्थानीय लोगों के लिए वहां से गुजरने के लिए अलग से फ्री-पैसेज या सुविधा देनी चाहिए।
- वर्तमान में डायवर्जन के कारण स्थानीय निवासी भी मैच के दौरान जाम में फंस जाते हैं। शहीद पथ के संवेदनशील कट पॉइंट्स पर अंडरपास बनाना अब समय की मांग है।
- सुल्तानपुर रोड और शहीद पथ के पास बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की जरूरत है।
- एक स्थायी इमर्जेंसी कॉरिडोर सुनिश्चित करना चाहिए जो किसी भी स्थिति में बाधित न हो।
Trending Videos