फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iritm mou with nacin

Lucknow News: अनुसंधान व क्षमता निर्माण के लिए इरिटम ने नारकोटिक्स अकादमी से किया समझाैता

Mon, 20 Jul 2026 06:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
iritm mou with nacin
अनुसंधान व क्षमता निर्माण के लिए इरिटम ने नारकोटिक्स अकादमी से किया समझाैता

विज्ञापन
एमओयू तीन वर्षों के लिए होगा प्रभावी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान(इरिटम) और राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी(नैसिन) आंचलिक परिसर के बीच सोमवार को एमओयू हुआ। यह समझौता अनुसंधान, क्षमता निर्माण, सुशासन, लोक प्रशासन, शैक्षणिक आदान-प्रदान के क्षेत्र को मजबूत करेगा।

नैसिन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान अपर महानिदेशक वेद प्रकाश शुक्ला की उपस्थिति में नैसिन की अपर निदेशक नेहा लाल और इरिटम की प्रो. कृष्णा तिवारी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौता प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए किया गया है। इसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त रिसर्च परियोजनाओं, फैकल्टी आदान-प्रदान, 'मिशन कर्मयोगी' की पहलों, संसाधनों के साझा उपयोग तथा संयुक्त प्रशिक्षण आवश्यकता आकलन पर मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा सुशासन, वित्तीय प्रबंधन, खरीद(प्रोक्योरमेंट) और लोकनीति जैसे विषयों पर संयुक्त कार्यशालाओं, सेमिनार और वेबिनार कराएंगे। यह सहयोग 'भारतीय ज्ञान परंपरा' पर आधारित अनुसंधान और नवोन्मेषी प्रशिक्षण पद्धतियों को भी बढ़ावा देगा। इरिटम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने इस साझेदारी को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहाकि यह पहल 'विकसित भारत' और 'मिशन कर्मयोगी' के विजन के अनुरूप भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारी में अहम भूमिका निभाएगी।

अनुसंधान व क्षमता निर्माण के लिए इरिटम ने नारकोटिक्स अकादमी से किया समझाैता

अनुसंधान व क्षमता निर्माण के लिए इरिटम ने नारकोटिक्स अकादमी से किया समझाैता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed