फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two new expressways, the Vindhya and Vindhya-Purvanchal Spur Link Expressways, will be built in the state

यूपी: प्रदेश में बनेंगे दो नए एक्सप्रेसवे, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

Wed, 22 Jul 2026 06:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Jul 2026 06:23 AM IST
सार

Expressways in UP: यूपी में दो और नए एक्सप्रेसवे बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक की लंबाई बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Two new expressways, the Vindhya and Vindhya-Purvanchal Spur Link Expressways, will be built in the state
यूपी में बनेंगे दो नए एक्सप्रेसवे। डेमो पिक।

विस्तार

 प्रदेश में दो नए एक्सप्रेसवे बनेंगे। इनमें विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक एक्सप्रेस वे शामिल हैं। इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब एक किलोमीटर बढ़ाई गई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के प्रस्ताव का अनुमोदन हो गया। इससे संबंधित प्रस्तावों को मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे लिंक एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। क्योंकि लखनऊ-कानपुर मार्ग और लखनऊ-रायबरेली के पास प्रस्तावित इंटरचेंज की वजह से बड़ी संख्या में आबादी प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए एक्सप्रेस वे की प्रस्तावित लंबाई 49.80 किलोमीटर की जगह 50.98 किलीमीटर की गई है। बढ़ी हुई एक किलोमीटर से ज्यादा लंबाई से किसी तरह का वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और न ही कोई नया बजट पास होगा।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से वाया फरुर्खाबाद लिंक एक्सप्रेस का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। इसका अनुमोदन कैबिनेट ने कर दिया। जल्द दो लिंक परियोजनाओं के लिए विकासकर्ता के चयन की निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। चयनित एजेंसी को लगभग तीन साल में निर्माण कार्य पूरा करना होगा और इसके बाद पांच वर्षों तक अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल को लाभ
कैबिनेट ने विंध्य एक्सप्रेसवे के छह लेन ग्रीनफील्ड मार्ग को भी मंजूरी दी। इस परियोजना पर लगभग 26315 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक (विकल्प-1) को भी स्वीकृति मिल गई है। लगभग 9039 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली को आपस में जोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed