{"_id":"6a86f3aefba577264407a649","slug":"iritm-railway-felictiation-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1883264-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 57 अधिकारी प्रशिक्षण पूरा कर रेल सेवा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 57 अधिकारी प्रशिक्षण पूरा कर रेल सेवा में हुए शामिल
विज्ञापन
57 अधिकारी प्रशिक्षण पूरा कर रेल सेवा में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इरिटम में आयोजित किया गया दीक्षांत समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान(इरिटम) में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 57 अधिकारी अब रेलवे में शामिल होंगे। अधिकारियों के लिए बृहस्पतिवार को इरिटम परिसर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों ने व्यावसायिकता, सत्यनिष्ठा व समर्पण की शपथ ली।
इरिटम के प्रो. कृष्णा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर रहे। डीन शिशिर सोमवंशी ने अधिकारी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पाठ्यक्रम निदेशक पीपी लाठे ने प्रशिक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन व यात्रियों के हित में समर्पण भाव से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। समारोह में इरिटम ध्वज का हस्तांतरण किया गया। यह ध्वज संस्थान की परंपराओं, मूल्यों और विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। विदाई समारोह अधिकारी प्रशिक्षुओं की व्यावसायिक यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। भारतीय रेल के लिए सक्षम और पेशेवर अधिकारियों के विकास के प्रति इरिटम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इन्हें किया गया सम्मानित
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। डॉ. आकांक्षा झा को महानिदेशक का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु पुरस्कार मिला। उत्कर्ष त्रिपाठी को दल भावना और अभय दीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आकांक्षा गुप्ता और राजेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी प्रशिक्षु चुना गया। खेलकूद गतिविधियों में पूर्णिमा सूदेन और भारत पाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी प्रशिक्षु के रूप में सम्मानित किया गया।