फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaya bachchan and madhuri dixit will get lachhu maharaj award

जया और माधुरी को लच्छू महाराज अवॉर्ड

Fri, 23 Aug 2013 02:02 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 02:02 AM IST
विज्ञापन
jaya bachchan and madhuri dixit will get lachhu maharaj award

प्रख्यात कथक गुरु पं. लच्छू महाराज जी की जयंती के अवसर पर इस बार अभिनेत्री जया बच्चन और माधुरी दीक्षित को सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन


हर वर्ष कथक गुरु की जयंती पर एक सितंबर को होने वाले समारोह के अवसर पर दोनों अभिनेत्रियों को ये सम्मान दिया जायेगा।

लेकिन अभिनेत्रियों की उपलब्धता के हिसाब से उन्हें सितंबर महीने में समय मिलने पर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा जयंती पर कथक गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण और लच्छू महाराज बैले केन्द्र में नृत्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


लच्छू महाराज की शिष्या नृत्यांगना कुमकुम आदर्श ने बताया कि लच्छू महाराज अवार्ड अभिनेत्री जया बच्चन को दिया जायेगा। उन्होंने फिल्म एक नजर में जया जी को डांस कोरियोग्राफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा माधुरी दीक्षित को भी सम्मानित किया जायेगा। अवार्ड बीते वर्ष और वर्तमान वर्ष दोनों के होंगे।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर एक सितंबर को गोलागंज स्थित गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, लच्छू महाराज बैले केन्द्र में नृत्य प्रस्तुतियों के अलावा अलीगंज में नई नृत्य अकादमी की भी शुरुआत होगी।


नृत्यांगना ने बताया कि एक सितंबर से लेकर सितंबर महीने के अंत तक दोनों ही अभिनेत्रियों को कभी भी सम्मानित किया जायेगा।

इन्हें मिल चुका है अवार्ड
लच्छू महाराज की शिष्या कुमकुम आदर्श लच्छू महाराज बैले केंद्र और शकुंतला नीरुज संस्थान की ओर से हर साल लच्छू महाराज अवार्ड देती रही है।

अब तक ये अवार्ड आशा पारेख, कुमकुम, रेखा, जयाप्रदा, श्रीदेवी जैसे फिल्म कलाकारों, सितारा देवी, बिरजू महाराज जैसे कथक कलाकारों को किया जा चुका है। एक बार लच्छू महाराज की पत्नी गुरु मां रमा देवी के निधन के चलते इसे रद भी किया जा चुका है।

दो दिन तक बहेगी कथक सरिता
उप्र संगीत नाटक अकादमी की ओर से कथक गुरु लच्छू महाराज की जयंती पर दो दिवसीय आयोजन होंगे। अकादमी और कथक केंद्र की ओर से संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में होने वाले आयोजन में कथक नर्तक विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed