सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalyan singh cancer News

Lucknow News: कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज फिर से शुरू

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh cancer News
विज्ञापन
चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा एक बार फिर से बहाल हो गई है। शासन ने असाध्य रोगों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। संस्थान के खाते में यह धनराशि मंगलवार को पहुंच गई।
Trending Videos

संस्थान में असाध्य योजना के तहत कैंसर मरीजों का निशुल्क इलाज सितंबर 2022 से शुरू हुआ था। हालांकि, बजट की कमी के कारण यह सेवा कुछ समय के लिए बाधित हो गई थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन ने इस योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों के लिए एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। इस समय संस्थान में योजना के तहत 130 मरीज पंजीकृत हैं। एक करोड़ रुपये के बजट से जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शासन ने करीब असाध्य रोगों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे कैंसर के मरीजों को इलाज में राहत मिलेगगी।
डॉ. विजय वरुण, चिकित्सा अधीक्षक, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed