{"_id":"6a7ce553797847de4308bc25","slug":"kgmu-department-of-physiology-celebrated-its-115th-foundation-day-lucknow-news-c-13-lko1070-1873338-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू फिजियोलॉजी विभाग ने मनाया 115वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू फिजियोलॉजी विभाग ने मनाया 115वां स्थापना दिवस
Thu, 13 Aug 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग ने अपना 115वां स्थापना दिवस मनाया। फिजियोलॉजी विभाग एवं फिजियोलॉजी सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में आर्मी हॉस्पिटल आरएंडआर, दिल्ली कैंट की डॉ. करुणा दत्ता ने प्रो. आरसी शुक्ला मेमोरियल लेक्चर दिया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और शोध में फिजियोलॉजी की भूमिका बताई।
विभागाध्यक्ष प्रो. श्रद्धा सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विभाग की स्मारिका और पैरामेडिकल प्रैक्टिकल मैनुअल का विमोचन हुआ। उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध कार्य के लिए विद्यार्थियों व शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। डॉ. शैफाली शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एमडी थीसिस और डॉ. ईशा आतम को सर्वश्रेष्ठ पीजी छात्रा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन