{"_id":"62c95777ae491a194663d5f1","slug":"know-about-mulayam-singh-yadav-s-wife-sadhna-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sadhna Gupta: सपा कुनबे में टकराव के समय चर्चा में आई थीं साधना गुप्ता, जानें-कैसे बनीं मुलायम परिवार की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sadhna Gupta: सपा कुनबे में टकराव के समय चर्चा में आई थीं साधना गुप्ता, जानें-कैसे बनीं मुलायम परिवार की सदस्य
Sat, 09 Jul 2022 04:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:10 PM IST
सार
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया। वह मुलायम से उम्र में 20 साल छोटी थीं।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व साधना गुप्ता (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह फेफड़ों में संक्रमण सहित कई बीमारियों से ग्रसित थीं। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
साधना गुप्ता, यूपी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं थीं। वह अपर्णा यादव की सास व प्रतीक यादव की मां थीं। वह मुलायम सिंह यादव से विवाह के पहले सपा में सक्रिय थीं पर शादी के बाद राजनीति छोड़ दी थी। साधना के भाई प्रमोद कुमार गुप्ता भी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
साधना गुप्ता को यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले सपा कुनबे में हुए विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण शिवपाल गुट का साथ दिया था और अखिलेश यादव को कमजोर करने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार कर दिया था और कहा था कि अखिलेश यादव उनके बेटे की तरह ही हैं।
विज्ञापन
वह औरैया के विधूना की रहने वाली थीं और उम्र में मुलायम सिंह यादव से 20 साल छोटी थीं। साधना की मुलायम सिंह यादव से पहली मुलाकात 1980 में हुई थी। साधना का पहले पति से सिर्फ चार साल बाद ही रिश्ता टूट गया था जिसके बाद उन्होंने मुलायम से शादी कर ली थी।
मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी जब बीमार थीं तो सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान साधना ने उनकी पूरी जीजान से सेवा की थी। इससे मुलायम बहुत प्रभावित हुए और विवाह कर लिया। वह शिवपाल सिंह यादव को भी बहुत मानती थीं।