सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kuldeep-Vanshika reception: Hotel Centrum will host 1,000 VIP guests, including a gathering of legendary cric

कुलदीप-वंशिका रिसेप्शन: होटल सेंट्रम में जुटेंगे एक हजार वीआईपी मेहमान, दिग्गज क्रिकेटरों का लगेगा जमावड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Mar 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Kuldeep-Vanshika reception:क्रिकेटर कुलदीप यादव का रिसेप्शन आज लखनऊ के होटल सेंट्रम में होगा। उनका विवाह मसूरी में हो चुका है। 
 

Kuldeep-Vanshika reception: Hotel Centrum will host 1,000 VIP guests, including a gathering of legendary cric
कुलदीप का रिस्पेशन आज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका सिंह का मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में लगभग एक हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। खेल जगत से टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ ही उनके साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल कुलदीप को बधाई देने पहुंचेंगे। 

Trending Videos


साथ ही यूपी के तकरीबन सभी पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का समारोह में भाग लेना तय है। चर्चा है कि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित बीसीसीआई के चयनकर्ता भी इस शाम की शोभा बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद रमेश अवस्थी जैसे बड़े चेहरे इस समारोह में नजर आ सकते हैं। होटल के लॉन को फूलों और रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मेहमानों के लिए प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज चुना गया है, जिसमें विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। सुरक्षा कारणों से समारोह में बिना निमंत्रण प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

मसूरी में हुई थी दोनों की शादी

Kuldeep-Vanshika reception: Hotel Centrum will host 1,000 VIP guests, including a gathering of legendary cric
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ 14 मार्च को शादी कर ली थी। दोनों का विवाह मसूरी में संपन्न हुआ। शादी के दो दिन बाद कुलदीप ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि हमेशा साथ रहने का सफर शुरू हो गया है। कुलदीप ने शादी समारोह की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। 

कई क्रिकेटर हुए थे शामिल

Kuldeep-Vanshika reception: Hotel Centrum will host 1,000 VIP guests, including a gathering of legendary cric
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18

कुलदीप और वंशिका की शनिवार को मसूरी में शादी हुई थी। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई थी। इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्पिनर युजवेंद्र चहल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने समारोह में शिरकत की। शादी के दौरान मेहमानों ने जमकर मस्ती की और संगीत कार्यक्रम में डांस-म्यूजिक का भी खूब रंग जमा। परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल जश्न और खुशी से भर गया।

चार्टर्ड विमानों से लखनऊ पहुंचेंगे मेहमान

 क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हिल स्टेशन पर शादी की। इसके बाद लखनऊ में मंगलवार को रिसेप्शन रखा है। इसमें कई मेहमान चार्टर्ड विमान से पहुंच रहे हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार के लिए चार चार्टर्ड विमानों के लिए समय निर्धारित किया गया है। ये नॉन शेड्यूल फ्लाइट हैं, जिनकी लैंडिंग के बाद एप्रन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कई नामचीन देश-विदेश के क्रिकेटर इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। कुलदीप यादव ने बीती 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह(वंशिका चड्ढा) के साथ मसूरी में सात फेरे लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed