सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cold winds will cease in the state from today, temperatures will begin to rise as soon as the disturbance

यूपी: आज से थम जाएगा ठंडी हवाओं का दौर, विक्षोभ के खत्म होते ही चढ़ना शुरू होगा पारा; जानिए पूर्वानुमान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Mar 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में आज से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा पहले की तरह ही चढ़ना शुरू हो जाएगा। 
 

UP: Cold winds will cease in the state from today, temperatures will begin to rise as soon as the disturbance
यूपी में बदलने जा रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

कुछ दिन की राहत के बाद पूरे प्रदेश में मौसम फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का असर कम पड़ने के बाद दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा होगा। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा।

Trending Videos


इसके पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों और तराई क्षेत्र में रविवार व सोमवार को कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि शामली और मुजफ्फरनगर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से यह विक्षोभ कमजोर पड़ गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार से अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार वर्तमान विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि 19 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के दोनों संभागों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत हैं।

सोमवार को सहारनपुर में सर्वाधिक 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बिजनौर में 14 मिमी, मुजफ्फरनगर में 9.3 मिमी और बरेली में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सिद्धार्थनगर और सीतापुर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

तापमान की बात करें तो बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में 36.4 और फतेहपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बांदा में ही न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

लखनऊ में तीखी लगने लगी धूप 

राजधानी में सोमवार को विक्षोभ का असर कमजोर पड़ते ही माैसम का मिजाज दोबारा बदल गया। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी होती गई। इससे अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री का इजाफा दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम में बदलाव हो सकता है। इस बदलाव से तापमान में फिर कुछ कमी आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री की बढ़त के साथ 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed