{"_id":"6aa775f2cf25c9b6aa0abbe5","slug":"laborer-had-his-throat-slit-and-was-murdered-after-birthday-party-in-lucknow-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या, सुबह मौरंग के ढेर पर मिला शव; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या, सुबह मौरंग के ढेर पर मिला शव; पुलिस कर रही जांच
Mon, 14 Sep 2026 09:50 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:50 AM IST
सार
लखनऊ में रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या कर दी गई है। सुबह मौरंग के ढेर पर उसका शव मिला। शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात एक जन्मदिन समारोह के बाद मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मौरंग के ढेर पर शव पड़ा मिला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। डीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बरिगवां की है। यहां रामबाबू मौर्य (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से काकोरी के गोला कुआं गांव का रहने वाला था। कृष्णा नगर क्षेत्र में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक, रविवार रात झोपड़पट्टी निवासी शुभम की बेटी का जन्मदिन समारोह था। कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
डीसीपी बसंत कुमार रल्ला ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके घटना का खुलासा किया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।