फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leaders from various parties extended birthday greetings to Prime Minister Narendra Modi.

सीएम योगी ने दी बधाई: बोले- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख और समृद्धि का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी

Thu, 17 Sep 2026 12:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya रविशंकर गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
रविशंकर गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 17 Sep 2026 12:41 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर देश भर में आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें बधाई देकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की।

विज्ञापन
Leaders from various parties extended birthday greetings to Prime Minister Narendra Modi.
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की। 
विज्ञापन


'नए भारत के शिल्पी' हैं प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री ने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
विज्ञापन


नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत
मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी बधाई, कही ये बातेें

Leaders from various parties extended birthday greetings to Prime Minister Narendra Modi.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी बधाई व अयोध्या में चला सफाई अभियान। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा की ओर से देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। इस मौके पर अलग-अलग दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ!
 

अयोध्या में बड़े पैमाने पर चलाया गया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान अयोध्या नगर निगम ने आयोजित किया था।
 

देश को 'विश्व गुरु' बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करते रहें
अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। यह उनके 25 वर्षों के समर्पित सेवा-कार्य का भी प्रतीक है जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र, राज्य और पूरे देश के लिए काम किया है। इस अवसर को मनाने के लिए, हमने मेयर के नेतृत्व में यह तय किया कि सबसे उपयुक्त सम्मान एक स्वच्छता अभियान होगा... इस अभियान के माध्यम से, हम भगवान राम से प्रार्थना करते हैं और प्रधानमंत्री के लिए लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करते हैं, ताकि वे हमारे देश को 'विश्व गुरु' बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करते रहें।
 

अयोध्या के मेयर बोले- मां भारती की सेवा के लिए समर्पित रहें पीएम मोदी

अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा, "प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर हम 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चला रहे हैं। इसी संकल्प के तहत, आज हम अपने शहर के लता मंगेशकर चौक पर एक विशेष सफाई अभियान चला रहे हैं; इस प्रयास के ज़रिए हम न सिर्फ़ शहर की सफ़ाई कर रहे हैं, बल्कि अपने प्रधानमंत्री के लिए दिल से प्रार्थना भी कर रहे हैं कि वे 'माँ भारती' की सेवा के लिए वैसे ही समर्पित रहें जैसे अब तक रहे हैं, और देश को 'विकसित भारत' बनाने की दिशा में मजबूती से आगे ले जाते रहें।"
 

पीएम के जन्म दिवस पर शहर में होंगे विविध आयोजन, सेवा संकल्प के रूप में बनेगा दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम बृहस्पतिवार से 17 अक्तूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान-2026’ चलाएगा। अभियान के तहत शहर में सफाई, श्रमदान और जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।




अभियान की शुरुआत नगर निगम क्षेत्र की नालियों और सीवर लाइनों की सफाई से होगी। हर वार्ड में एक नोडल अधिकारी निगरानी करेगा। सभी आठ जोनों में विशेष स्वच्छता और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘संकल्प फॉर वे ऑफ लाइफ’ के तहत आरडब्ल्यूए और एनजीओ के सदस्यों की ओर से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

25 सितंबर से दो अक्तूबर तक 200 घंटे का वृहद सफाई अभियान चलेगा। जलकल विभाग पानी की टंकियों की भी सफाई करेगा। 27 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस पर शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई होगी। 17 अक्तूबर तक हर जोन में सफाई मित्रों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन लाख दीप जलेंगे

एलडीए की ओर से बुधवार शाम सात बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन लाख दीप जलाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी दीप प्रज्वलन में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों में एलडीए की पूरी टीम जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक, इसी कार्यक्रम के चलते राष्ट्र प्रेरणा स्थल को तीन दिन के लिए आम लोगों के लिए बंद किया गया है।

भाजपा करेगी सेवा कार्य: भाजपा महानगर इकाई की ओर से ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष-सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करेंगे। महानगर के अन्य अस्पतालों में भी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सेवा कार्यों में शामिल होंगे।

अभियान के तहत सभी बूथों पर 200 लाभार्थियों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। झूलेलाल वाटिका में संगठन महामंत्री धर्मपाल दीप प्रज्वलित करेंगे, जबकि सेंट्रल पार्क, समर विहार में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल होंगे। इसके अलावा दस प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed