{"_id":"6ab1e6be49823d751b075355","slug":"legitimate-fee-for-overseas-employment-is-maximum-of-35-000-yet-illegal-agencies-are-charging-up-to-3-lakh-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर खेल: वैध फीस अधिकतम 35 हजार, अवैध एजेंसियां तीन लाख तक वसूल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर खेल: वैध फीस अधिकतम 35 हजार, अवैध एजेंसियां तीन लाख तक वसूल रहीं
Tue, 22 Sep 2026 07:54 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:54 AM IST
सार
विदेश में नौकरी के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। विदेश में नौकरी के लिए वैध फीस अधिकतम 35 हजार है। जबकि, अवैध एजेंसियां तीन लाख तक वसूल रही हैं। अधिकृत एजेंसियों को सीमित अधिकार दिए गए हैं। वह मनमानी फीस की वसूली नहीं कर सकती। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर अवैध वसूली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर यूपी में अवैध एजेंसियां बड़े पैमाने पर मोटी रकम वसूलने का खेल करती हैं। वैध फीस अधिकतम 35 हजार रुपये है, लेकिन ये एजेंसियां एक-एक नागरिक से एक लाख से लेकर तीन-तीन लाख रुपये तक वसूली करती हैं। जब नागरिक विदेश पहुंचता है, तब उसे ठगी का पता चलता है। इसके बाद वह विदेश मंत्रालय में शिकायत करता है। विदेश मंत्रालय के प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट्स (पीओई) कार्यालय में ऐसी शिकायतों का अंबार लगा है।
विज्ञापन
लखनऊ में पीओई के अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकृत कंपनियों की निगरानी की जाती है, जिससे वह किसी तरह की गड़बड़ी या अधिक वसूली न कर सकें। उन्हें एक आवेदक से अधिकतम 35 हजार रुपये फीस लेने का ही अधिकार है। यह फीस अलग-अलग देशों के लिए अलग रहती है। कितनी फीस होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आवेदक किस देश में नौकरी के लिए आवेदन कर रहा है।
विज्ञापन
कुछ देशों में 10-15 हजार रुपये भी फीस है। वहीं, अवैध एजेंसियों की पीओई कार्यालय पहुंचने वाली शिकायतों में लगभग हर आवेदक से एक लाख से लेकर दो-तीन लाख रुपये तक वसूली की बात सामने आती है। जब आवेदक जाल में फंस जाता है, तब वह दफ्तर पहुंचता है।
दलालों के जरिये फैल रहा नेटवर्क
पीओई कार्यालय में पहुंच रही शिकायतों के मुताबिक सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और स्थानीय स्तर पर सक्रिय दलालों के जरिये युवाओं को विदेश भेजने का काम किया जा रहा है। कई मामलों में पहले अच्छी नौकरी और मोटी तनख्वाह का भरोसा दिया जाता है और बाद में युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया जाता है। विदेश पहुंचने के बाद नौकरी नहीं मिलती या अनुबंध में बताए गए वेतन से कम रकम दी जाती है।
विज्ञापन