फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LJP announces plans to contest all seats in 2027 UP Assembly elections Chirag targets SP and Congress

UP: लोजपा ने 2027 विस चुनाव का किया शंखनाद, सभी सीटों पर लड़ने का एलान; चिराग ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Mon, 06 Jul 2026 08:55 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 08:55 AM IST
सार

राम विलास पासवान की जयंती पर लोजपा ने लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर चिराग पासवान ने 2027 विस चुनाव का शंखनाद करते हुए सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। साथ ही सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
LJP announces plans to contest all seats in 2027 UP Assembly elections Chirag targets SP and Congress
लोजपा ने 2027 विस चुनाव का किया शंखनाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को संस्थापक राम विलास पासवान की 80वीं जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित नव संकल्प सभा के जरिये उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंक दिया। पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चिराग पासवान ने कहा कि राम विलास पासवान के सपनों को साकार करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने की अपील की। महाराजा लाखन पासी का स्मरण करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों से जुड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए पार्टी प्रतिबद्ध

चिराग पासवान ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति तो की, लेकिन उनके हितों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए उनकी पार्टी प्रतिबद्ध है। संविधान और आरक्षण पर किसी प्रकार का खतरा नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक भागीदारी पर जोर

सभा में उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने भी सामाजिक समरसता और व्यापक सामाजिक भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने ब्राह्मण, वैश्य, विश्वकर्मा सहित सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के जरिये लोजपा ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह उत्तर प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग और नए सामाजिक समीकरणों के सहारे अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed