सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Amethi Congress candidate Kishori Lal Sharma files nomination.

Amethi: केएल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन; 1983 में राजीव गांधी के साथ वे आए थे अमेठी, तभी से यहीं के हो गए

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 May 2024 12:52 PM IST
सार

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वह गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के वफादार माने जाते हैं।
 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Amethi Congress candidate Kishori Lal Sharma files nomination.
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले कांग्रेस कार्यालय से रोड शो निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending Videos


कहा जा रहा है कि के एल शर्मा को गांधी परिवार से वफादारी का इनाम मिला है। वह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- भाजपा धन बल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगे

ये भी पढ़ें - अमेठी: 25 साल के बाद मुकाबले में नहीं होगा गांधी परिवार, भाजपा के संजय सिंह से सोनिया ने छीनी थी ये सीट


रायबरेली से सोनिया गांधी के सांसद चुने जाने के बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते रहे। सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर किशोरी को रायबरेली से दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी ने उन्हें रायबरेली के बजाय अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

1999 से गांधी परिवार के पास रही है सीट 
यूपी की हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार अमेठी से वर्ष 1999 में सोनिया गांधी ने अपना पहला चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने वर्ष 2004 में यह सीट राहुल गांधी के लिए छोड़ दी। राहुल गांधी 2004, 2009, 2014 में चुनाव जीत गए लेकिन, वह 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए। 1998 में इस सीट से गांधी परिवार के करीबी कैप्टन सतीश शर्मा चुनाव लड़े थे। उसके बाद से लगातार यह सीट गांधी परिवार के लिए आरक्षित रही है।

अमेठी में अब तक रहे हैं ये सांसद
1967- विद्याधर बाजपेई- कांग्रेस
1971-विद्याधर बाजपेई - कांग्रेस
1977-रवींद्र प्रताप सिंह- भारतीय लोक दल 
1980- संजय गांधी- कांग्रेस
1981- राजीव गांधी- कांग्रेस
1984- राजीव गांधी- कांग्रेस
1989- राजीव गांधी- कांग्रेस
1991- राजीव गांधी- कांग्रेस
1991- सतीश शर्मा- कांग्रेस
1996- सतीश शर्मा- कांग्रेस
1998- संजय सिंह- भाजपा
1999- सोनिया गांधी- कांग्रेस
2004- राहुल गांधी- कांग्रेस
2009- राहुल गांधी- कांग्रेस
2014- राहुल गांधी- कांग्रेस
2019- स्मृति जूबिन इरानी- भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed