{"_id":"69998135471776ef1706f4f1","slug":"lucknow-19-static-magistrates-found-absent-during-inspection-for-negligence-in-up-board-exam-duty-salaries-w-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लापरवाही, निरीक्षण में 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नदारत मिले, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लापरवाही, निरीक्षण में 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नदारत मिले, रोका वेतन
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा की होती निगरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी से नदारत पाए गए। इसे गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी 19 मजिस्ट्रेटों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
Trending Videos
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
