सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A bomb threat to the passport office in Gomti Nagar sparked a panic

UP: लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस व सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Mar 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस व सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना पर दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वीटीएस व पुलिस टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया।

Lucknow: A bomb threat to the passport office in Gomti Nagar sparked a panic
कार्यालय में सघन जांच अभियान चलाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय और सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर वीटीएस व गोमती नगर पुलिस जांच करने पहुंची। टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कैंपस में दहशत का माहौल बना रहा।

Trending Videos


वहीं, सुल्तानपुर शहर के प्रधान डाकघर में बम रखे जाने की सूचना से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एहतियातन डाकघर परिसर को तत्काल खाली कराते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को बाहर निकाल दिया गया। पूरे भवन को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसमें दोपहर 2:10 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एलआईयू व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने अयोध्या से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया है, जो पहुंचकर पूरे परिसर की बारीकी से जांच करेगा। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed