सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government sends panel to UPSC for DGP selection.

UP: यूपी सरकार ने डीजीपी चयन के लिए यूपीएससी को भेजा पैनल, तीन दर्जन से अधिक अफसरों के नाम भेजे गए

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Mar 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजीपी की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने भी पैनल भेजने की औपचारिकता पूरी कर दी है। इसके लिए तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों के नाम आयोग को भेजे गए हैं।

UP government sends panel to UPSC for DGP selection.
यूपी के वर्तमान डीजीपी राजीव कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा संघ लोक सेवा आयोग को पैनल भेजे जाने को अनिवार्य करने के बाद गृह विभाग ने भी इसकी औपचारिकता की है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल आयोग को भेज दिया गया। इसमें 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Trending Videos


सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार ने वर्ष 1990 से 1996 बैच के तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों के नाम आयोग को भेजे हैं। हालांकि इनमें से आयोग वरिष्ठता के आधार पर तीन अधिकारियों को चिन्हित कर राज्य सरकार को उनके नाम भेजेगा। तत्पश्चात राज्य सरकार इनमें से किसी एक का चयन डीजीपी के पद के लिए करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के नौ साल: सीएम बोले - 2017 के पहले आधी आबादी पलायन को मजबूर थी, हमने पहचान का संकट दूर किया

ये भी पढ़ें - शाही रिसेप्शन: विंटेज कार से हुई कुलदीप-वंशिका की इंट्री, मेहमानों के लिए चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम, देखें तस्वीरें


वर्तमान में आईपीएस अफसरों की वरिष्ठता सूची में वर्ष 1990 बैच की आईपीएस एवं डीजी रेणुका मिश्रा का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद वर्ष 1991 बैच के आलोक शर्मा (डीजी एसपीजी), पीयूष आनंद (डीजी एनडीआरएफ) के बाद वर्तमान डीजीपी राजीव कृष्ण का नाम है। माना जा रहा है कि आयोग से पैनल वापस आने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा राजीव कृष्ण के नाम पर ही मुहर लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed