बहराइच में हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने जब टक्कर मारी तो महिला बाइक के साथ खड़ी थी और बेटा व भतीजी बाइक पर बैठे थे। टक्कर के बाद महिला ट्रक के पहिए के नीचे रौंदते हुए दूर तक घिसट गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि शिवा ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ा।
विस्तार
बहराइच-नानपारा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंद दिया। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया जबकि तड़प रहे बेटे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक एटा जिले से आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था।
हरदी थाना के महसी गांव निवासी सोनू की ननिहाल मटेरा बाजार में हैं। नाना चतुरी की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। मंगलवार को सोनू अपनी पत्नी व बेटे के साथ मटेरा बाजार नाना के घर आया था। नाना का हालचाल लेने के बाद बुधवार सुबह सोनू अपनी पत्नी मंगला (23), पुत्र शिवा (02) और भतीजी के साथ बाइक से वापस महसी लौट रहा था। बाइक सवार सभी लोग जब बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा चौराहा पर पहुंचे तभी सोनू चौराहे पर सड़क किनारे बाइक रोक कर पान खाने लगा।
बाइक के साथ उसकी पत्नी मंगला खड़ी थी जबकि बेटा शिवा और भतीजी बाइक पर ही बैठे थे इसी दौरान नानपारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोर की टक्कर मारी। चपेट में आई मंगला ट्रक के पहिए के नीचे रौंदते हुए दूर तक घिसट गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि शिवा ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ा। चपेट में आकर पति सोनू और भतीजी को भी हल्की चोटें आई हैं।
मौके पर ही मां ने तोड़ा दम, तड़पता रहा बेटा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना वीभत्स था कि ट्रक के पहिए के नीचे आने के बाद मंगला का सिर धड़ से अलग हो गया। उसका बायां हाथ भी बुरी तरह कुचल गया। वहीं, पुत्र शिवा का कमर के नीचे का हिस्सा भी बुरी तरह रौंद गया था। शिवा ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था ट्रक
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मटेरा पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक बदायूं निवासी पन्नालाल को भी हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आलू लदा ट्रक एटा के कासगंज से बिहार के गोपालगंज जा रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.