सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 13,221 people lost their electricity, and a call centre was vandalized.

Lucknow: 13,221 की बत्ती कटी, कॉल सेंटर पर उपद्रव व तोड़फोड़, मीटर प्रीपेड करने से भड़का जन आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजली का बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन चालू न करने व मीटर को प्रीपेड करने को लेकर उपभोक्ताओं ने कॉल सेंटर पर जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की।

Lucknow: 13,221 people lost their electricity, and a call centre was vandalized.
उपद्रवियों ने जिस गेट को तोड़ा वह दीवार में सहारे खड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में प्रीपेड मीटर धारकों के बकाया बिल पर कनेक्शन काटने की जो मुहिम बीते शनिवार को शुरू हुई वह बुधवार को भी चली। बुधवार को 13,221 बकायेदारों की ऑनलाइन बत्ती काटी गई। इनमें जिनके कनेक्शन बिल जमा करने के बाद भी चालू नहीं हुए, उनके 150 लोगों के एक समूह ने दोपहर 12:30 बजे हुसैनगंज कॉल सेंटर पहुंचकर उपद्रव और तोड़फोड़ की। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा तो भाग गए।

Trending Videos


लखनऊ मध्य जोन के 5140 बकायेदारों की बिजली सुबह 8 से 10 बजे के बीच काटी गई। इससे हुसैनगंज, फूलबाग, नई बस्ती, मुरलीनगर, लालबाग, कैसरबाग, कैंट रोड के करीब 150 लोगों ने धावा बोलकर सबसे पहले वर्टिकल कार्यालय के प्रवेश द्वार के गेट को तोड़कर अंदर घुसे और हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन चालू नहीं हो रहे हैं। लोगों ने कार्यालय में घुसकर अराजकता फैलाने की कोशिश करने लगे। अफसरों ने तत्काल पुलिस को बुलाया तो सब उपद्रव करने वाले लोग भाग गए। अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने बताया कि उपद्रव के कारण करीब एक घंटे तक कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता से भिड़ी महिला
जानकीपुरम जोन के पुरनिया कार्यालय पहुंचकर एक महिला न मुख्य अभियंता वीपी सिंह के कक्ष में पहुंचकर मीटर को प्रीपेड किए जाने पर भिड़ गई। महिला ने आरोप लगाया स्मार्ट मीटर लगाने वालों ने उनसे वादा किया था, उसे प्रीपेड नहीं किया जाएगा। काफी देर तक महिला ने खरीखोटी सुनाई फिर देख लेने की की धमकी देकर चली गई।

गोमतीनगर में टीम टीम तैनात
गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि कार्यालय परिसर में एक टीम को बैठा दिया है। इस टीम में दो-दो सहायक व अवर अभियंता और दो इंटेली स्मार्ट कंपनी के तकनीकी कर्मी जिन मीटर में बिल जमा करने पर भी बत्ती नहीं आ रही, उनके घर की बिजली को चालू कराने का काम कर रहे हैं।

कटे कनेक्शन चालू पाए, एफआईआर
लखनऊ मध्य जोन के अधिशासी अभियंता (छापा) सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 61 कटे कनेक्शन की चेकिंग कराई गई। इनमें 42 जगहों पर बिल जमा न होने से कनेक्शन बंद मिले। मगर, तीन उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी की बिजली को जलाते हुए पाया गया। तीनोें उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है।

 
कहां, कितने कटे कनेक्शन
जोन संख्या
लखनऊ मध्य 5140
अमौसी 2841
गोमतीनगर 2724
जानकीपुरम 2506
कुल 31,221

लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल का कहना है कि उपभोक्ताओं की आड़ में तमाम ऐसे अराजक तत्व जो बिजली तो जलाते थे, मगर बिल आसानी से नहीं भरते थे। ऐसे लोगों के एक समूह ने हुसैनगंज कॉल सेंटर परिसर में घुसकर उपद्रव किया। लोगों ने गेट सहित कई जगह पर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज से पहचान करके पुलिस में एफआईआर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed