सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 40 new ITIs to open in the state, adding 16,000 seats for various courses; learn the details

UP: प्रदेश में शुरू होंगी 40 नई आईटीआई, अलग-अलग पाठ्यक्रम में बढ़ने जा रही हैं 16 हजार सीटें; ये जिले शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

ITI in UP: यूपी में आईटीआई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 40 नई आईटीआई शुरू होने जा रही हैं। 
 

UP: 40 new ITIs to open in the state, adding 16,000 seats for various courses; learn the details
आईटीआई पाठ्यक्रमों में बढ़ाई जाएंगी सीटें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करने की कवायद को गति दी जा रही है। इस क्रम में 28 से अधिक नई आईटीआई बनकर तैयार हैं। जबकि 15 से ज्यादा अधूरी आईटीआई का भी निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। इस तरह नए सत्र में 40 से अधिक नई आईटीआई में नए सत्र 2026-27 में प्रवेश शुरू किया जाएगा।

Trending Videos


प्रदेश के युवाओं को आईटीआई के माध्यम से बेहतर कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करने का काम चल रहा है। इसके तहत दो चरणों में दो सौ से ज्यादा आईटीआई को टाटा के सहयोग से अपग्रेड किया गया है। यहां पर अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में अप्रैल-मई में नए सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए व्यावसायिक शिक्षा विभाग की ओर से 28 नई बनकर तैयार आईटीआई में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहयोग से 15 अधूरी आईटीआई का भी निर्माण पूरा कराकर यहां पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने बताया कि प्रति आईटीआई में लगभग 400 कुल 16 हजार सीटें युवाओं के लिए बढ़ जाएंगी। ऐसे में नए सत्र में युवाओं को कम शुल्क में बेहतर प्रशिक्षण के लिए और अवसर बढ़ जाएंगे।

इन जिलों में शुरू होंगी आईटीआई

देवरिया में दो, अयोध्या, अमरोहा, कानपुर देहात, आगरा में एक-एक, संतकबीरनगर में दो, प्रतापगढ़, गोरखपुर, कासगंज में एक-एक, मुजफ्फरनगर व अमेठी में दो-दो, बिजनौर, हाथरस, बस्ती, एटा में एक-एक, सिद्धार्थनगर में चार, श्रावस्ती, इटावा, प्रतापगढ़, चंदौली, औरैया में एक-एक नई आईटीआई में प्रवेश शुरू होंगे।

प्रधानाध्यापक व अनुदेशक भी रखेंगे

नई आईटीआई में प्रधानाध्यापक व अनुदेशक आदि पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया भी विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार 28 प्रधानाध्यापक, 28 कार्यदेशक, 720 से ज्यादा अनुदेशक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, भंडारी, चपरासी, परिचर, माली आदि के पदों को स्वीकृत कराने के साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed