सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car

UP Big News: राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं, छात्र की हत्या पर बवाल; कार में सनी मिलीं पांच लाशें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 20 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट, आध्यात्मिक संवाद में लिया आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने ब्रज दौरे के दौरान वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रख्यात संत संत प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। संत महाराज ने उन्हें ब्रज की भक्ति परंपरा, यमुना संरक्षण और समाज सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

छात्र की हत्या के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ यूपी कॉलेज

उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर आरोपी मनजीत ने कई फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद मौके से आरोपी छात्र भाग गया। घायल सूर्य प्रताप सिंह को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

एक परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पर पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मिले सुसाइड नोट पर लिखा कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने जहर खाकर दी जान, लैब में मिली लाश

यूपी के हापुड़ में एक कॉलेज प्रवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि प्रवक्ता पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव में थे और बीते छह दिन से घर भी नहीं गए थे। वे स्कूल की लैब में ही रहकर वहीं सो रहे थे। आखिरकार उन्होंने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
रवि सतीजा और अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

2.5 करोड़ की रंगदारी और पाक्सो का जाल, अखिलेश दुबे की जमानत खारिज

कानपुर में होटल कारोबारी सुरेश पाल से ढाई करोड रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सुरेश पाल ने अगस्त 2025 में किदवई नगर थाने में अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथी लवी मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ पाक्सो के झूठे मुकदमे में फंसाकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके एक दिन पहले ही भाजपा नेता रवि सतीजा द्वारा भी अखिलेश दुबे पर ऐसा ही आरोप लगाते हुए बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
अस्पताल में भर्ती एडीएम और उनका रसोइया। - फोटो : अमर उजाला

बागपत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एडीएम न्यायिक और उनके रसोसइये की हालत बिगड़ी

नवरात्र के पावन अवसर पर कुट्टू के आटे का सेवन मुसीबत का सबब बन रहा है। जिले के एडीएम न्यायिक शिब नारायण और उनके कुक सतीश की हालत कुट्टू का आटा खाने की पकौड़ी खाने के बाद बिगड़ गई। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: President Meets Saint Premanand; Uproar Over Student's Murder; Five Bodies Found Inside a Car
गोरखपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हाथ में कंडोम का पैकेट, पेड़ पर टंगे कपड़े, टायलेट की छत पर युवक की निर्वस्त्र लाश

गोरखपुर के गगहा थाना इलाके के रावतपार गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की निर्वस्त्र लाश टायलेट की छत पर पाई गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक के हाथ में कंडोम का पैकेट मिला, जबकि उसके कपड़े पास के एक पेड़ पर टंगे पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस हत्या और आशनाई दोनों एंगल पर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed