सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy Rains Lash the State... Daylight Turns to Night for a Few Minutes; People Left Stunned by the Sight;

UP: प्रदेश में जमकर बारिश...कुछ मिनट के लिए दिन में हुई रात; नजारा देख लोग चौकें; वैज्ञानिकों ने बताया कारण

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 20 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम साफ होगा और तापमान फिर बढ़ेगा।

UP: Heavy Rains Lash the State... Daylight Turns to Night for a Few Minutes; People Left Stunned by the Sight;
अचानक हुआ अंधेरा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में बदले मौसम के बीच शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव का असर तापमान पर साफ दिखा- मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादाबाद सहित कई जिलों में दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में अचानक ठंडक घुल गई। 

Trending Videos


हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान गिरकर 17.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अयोध्या और बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही। बारिश की बात करें तो तराई के सिद्धार्थनगर में सर्वाधिक 39.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा मुरादाबाद में 35.5 मिमी, बिजनौर में 34 मिमी और नजीबाबाद में 25.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई

पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कन्नौज और सिद्धार्थनगर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा और रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को कहीं भी भारी बारिश या ओलावृष्टि की चेतावनी नहीं है। साथ ही मौसम सामान्य होने पर अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिन के तापमान में सर्वाधिक गिरावट वाले पांच जिले

  • मुजफ्फर नगर - 11.4 डिग्री सेल्सियस
  • मेरठ - 11 डिग्री सेल्सियस
  • मुरादाबाद- 10.6 डिग्री सेल्सियस
  • अलीगढ़- 10.5 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर-10.3 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed