सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike Crashes into Tree in Balrampur Two Friends Die While Heading to Offer Prayers at Devi Patan Shaktipeeth

Balrampur News: पेड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत; देवीपाटन शक्तिपीठ दर्शन को जा रहे थे

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गांधी चबूतरा के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। ये लोग देवीपाटन शक्तिपीठ दर्शन को जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Bike Crashes into Tree in Balrampur Two Friends Die While Heading to Offer Prayers at Devi Patan Shaktipeeth
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में बलरामपुर बृहस्पतिवार देर रात दो दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। ये लोग देवीपाटन शक्तिपीठ दर्शन को जा रहे थे। हादसा गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गांधी चबूतरा के पास हुआ।

Trending Videos


कोतवाली देहात क्षेत्र के करौंदिया दर्जीकुआं निवासी सांवल प्रसाद ने बताया कि उनका चचेरा भाई चंदन यादव (21) बाइक मिस्त्री था। वह दर्जीकुआं तिराहे के पास बड़े भाई बाबूराम यादव की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात चंदन अपने साथी राधेश्याम (22) निवासी चिश्तीपुर के साथ देवीपाटन शक्तिपीठ दर्शन के लिए बाइक से निकला था। रात करीब 11 बजे गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गांधी चबूतरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया

हादसे में चंदन व राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से आ रहे उनके साथी प्रेम मौर्य ने दोनों को घायल अवस्था में देखकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल, बलरामपुर भेजवाया। वहां चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।


थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

नवंबर में होनी थी चंदन की शादी

मृतक चंदन यादव चार भाइयों विपिन, सोनू और बाबूराम में सबसे छोटा था। पिता ज्वाला प्रसाद यादव खेती करते हैं। परिजनों ने बताया कि चंदन की शादी तय हो चुकी थी। बरीक्षा भी हो गई थी। नवंबर में शादी होनी थी। घर में तैयारी चल रही थी। लेकिन, हादसे में चंदन की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मां सुमित्रा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटोग्राफी और रील बनाने का शौकीन था राधेश्याम

हादसे में मृत राधेश्याम फोटो स्टूडियो चलाता था। फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के साथ ही वह गीत-संगीत व रील बनाने का भी शौकीन था। उसके पिता रामकुमार का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। राधेश्याम दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई घनश्याम ने बताया कि राधेश्याम की अभी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed