सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ammonia Supply Restored Within 24 Hours; Potato Supply in Markets to Continue, Fears of Price Rise Also El

UP: 24 घंटे में अमोनिया आपूर्ति बहाल, बाजार में बनी रहेगी आलू की सप्लाई; महंगाई के आसार भी खत्म

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 20 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया की कमी से पैदा हुआ संकट 24 घंटे में दूर हो गया। समय रहते कार्रवाई से आलू खराब होने से बच गया। इससे बाजार में आपूर्ति बनी रही और कीमतें बढ़ने से रुक गईं। किसानों को नुकसान नहीं हुआ और आम लोगों को महंगाई से राहत मिली।

UP: Ammonia Supply Restored Within 24 Hours; Potato Supply in Markets to Continue, Fears of Price Rise Also El
कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस की कमी से पैदा हुआ संकट समय रहते टल गया, जिससे आलू की सप्लाई और कीमतों पर पड़ने वाला असर भी थम गया। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इस बारे में जानकारी दी। केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री का आभार जताया।

Trending Videos


मंत्री ने कहा कि अगर कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू खराब होता तो बाजार में इसकी कमी हो जाती और दाम तेजी से बढ़ सकते थे। इससे सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ता। इसलिए जैसे ही संकट का अंदेशा हुआ तत्काल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें जानकारी दी गई कि अमोनिया की किल्लत की वजह से लाखों टन आलू खराब हो सकता है। इससे सप्लाई से लेकर किसानों पर असर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने मामले का संज्ञान लिया और 24 घंटे के भीतर अमोनिया बहाल हुई। जिसकी वजह से आलू सप्लाई पर किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।

नुकसान के साथ महंगाई भी टली

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही ओडिशा के साथ 15 लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का समझौता कर चुकी है, जिससे बाजार में आपूर्ति बनी रहे। मंत्री ने कहा कि समय पर उठाए गए इन कदमों से न केवल किसानों का नुकसान टला बल्कि आम जनता को भी महंगाई की मार से बचाया जा सका। बताया कि त्वरित कार्यवाही से किसानों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed