सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM Yogi to offer prayers Devipatan Temple in Balrampur on Saptami security arrangements are watertight

Balrampur News: सप्तमी के दिन देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे सीएम योगी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ सप्तमी के दिन देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

CM Yogi to offer prayers Devipatan Temple in Balrampur on Saptami security arrangements are watertight
देवीपाटन मंदिर में सीएम योगी (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ मां देवीपाटन मंदिर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मंदिर परिसर से लेकर हेलीपैड और आवागमन मार्गों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Trending Videos


जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 बजे सड़क मार्ग से देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी का विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12:35 बजे से 14:15 बजे तक प्रस्तावित है। इसके बाद वह 14:15 बजे मंदिर से प्रस्थान कर 14:20 बजे पुनः हेलीपैड पहुंचेंगे। उनके साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हेलीपैड की तैयारी, मंदिर परिसर की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा मार्गों की निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। मंदिर परिसर, हेलीपैड और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी जवानों की तैनाती, बैरिकेडिंग तथा भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रबंधन के लिए अलग से प्लान तैयार किया गया है। 

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश नियंत्रित रहेगा। सुरक्षा जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed