{"_id":"69c27c69e191ea6c17068d07","slug":"video-video-samaya-para-jaca-satalta-aahara-oura-thava-nayamata-lna-ka-salha-vashashhajania-cakatasaka-na-tha-savasathaya-sabthha-janakara-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: समय पर जांच, संतुलित आहार और दवा नियमित लेने की सलाह, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: समय पर जांच, संतुलित आहार और दवा नियमित लेने की सलाह, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल सभागार में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को समय पर जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में गैर संचारी रोग, टीबी और बच्चों में मौसम बदलने से होने वाली बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गैर संचारी रोग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने हृदय रोग, कैंसर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के शुरुआती लक्षण सामान्य हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर जांच कराना जरूरी है। उन्होंने लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने तथा वजन नियंत्रित रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से बीमारियों की पहचान जल्दी हो जाती है और उपचार आसान हो जाता है।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान ने टीबी रोग के लक्षणों और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है, लेकिन मरीजों को दवा नियमित लेनी चाहिए और बीच में उपचार नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा बीमारी गंभीर हो सकती है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह ने मौसम बदलने के दौरान बच्चों में होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस समय सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, एलर्जी और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई रखने, बाहर का भोजन कम देने, पर्याप्त पानी पिलाने और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने चिकित्सकों से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।