सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   20,169 answer sheets were evaluated at two centers

Balrampur News: दो केंद्रों पर 20,169 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
20,169 answer sheets were evaluated at two centers
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में दो केंद्रों पर किया जा रहा है। सोमवार को दोनों केंद्रों पर 322 परीक्षक अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर 20,169 कॉपियां जांची गईं। इनमें हाईस्कूल की 11,401 और इंटरमीडिएट की 8768 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। जिले में अबतक 68,067 काॅपियों की जांच पूरी हो चुकी है।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में सोमवार को हाईस्कूल की 5621 और इंटरमीडिएट की 4591 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। वहीं, एमपीपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 5780 और इंटरमीडिएट की 4177 कापियां जांची गईं। दोनों केंद्रों पर अब तक हाईस्कूल की 38,156 और इंटरमीडिएट की 29,911 काॅपियों सहित कुल 68,067 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जिले में 1,14,602 काॅपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षकों को मूल्यांकन में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि गणित, विज्ञान अथवा अन्य किसी भी विषय में यदि विद्यार्थियों ने बाएं पृष्ठ पर भी उत्तर लिखे हों तो उनका भी समुचित मूल्यांकन किया जाए। भाषाई त्रुटि की जांच हिंदी, अंग्रेजी जैसे भाषा के विषय में ही किया जाए। हाईस्कूल में 70 अंकों की लिखित परीक्षा के तहत 20 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई है। शेष 50 अंकों की परीक्षा लिखित उत्तर पुस्तिकाओं पर कराई गई है। जांची जा रही उत्तर पुस्तिका में निर्धारित पूर्णांक 50 से अधिक प्राप्तांक किसी भी दशा में न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी प्रश्नोत्तर न तो अमूल्यांकित रहे और न ही किसी प्रश्नोत्तर का गलत मूल्यांकन हो। बताया कि मूल्यांकन में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed