{"_id":"69c28c9c7a00264ea00c896c","slug":"silver-smuggled-into-balrampur-and-returned-gilt-sophisticated-interstate-gang-busted-three-accused-arrested-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चांदी मंगाते और गिलट करते थे वापस, शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चांदी मंगाते और गिलट करते थे वापस, शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
चांदी मंगाकर गिलट वापस करके ठगी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 4.435 किलो चांदी, 3.50 लाख की नकदी और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में चांदी कारोबारियों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से करीब 11 लाख की चार किलो 435 ग्राम चांदी की पायल, 3.50 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरोह फर्जी जीएसटी नंबर, नकली विजिटिंग कार्ड और प्रमाण पत्र के सहारे कारोबारियों का भरोसा जीतकर असली चांदी मंगवाता था। फिर उसकी जगह गिलट (नकली) चांदी भेज देता था।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 10 मार्च को आगरा निवासी चांदी कारोबारी पवन कुमार राठौर ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि कुछ लोगों ने जीएसटी लिखा फर्जी विजिटिंग कार्ड देकर चांदी का ऑर्डर लिया। असली माल हासिल करने के बाद नकली चांदी वापस कर दी। साथ ही माल की शुद्धता का फर्जी प्रमाण पत्र भी भेज दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
Trending Videos