{"_id":"69bd505e9b1f4041e30a760f","slug":"up-acting-at-the-behest-of-isis-harish-was-grooming-minors-for-jihad-and-sought-to-recruit-them-into-his-gro-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईएस के इशारे पर नाबालिगों को जिहाद के लिए बरगला रहा था हारिश, अपने ग्रुप में भर्ती करना चाहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईएस के इशारे पर नाबालिगों को जिहाद के लिए बरगला रहा था हारिश, अपने ग्रुप में भर्ती करना चाहता था
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद से गिरफ्तार आरोपी नाबालिगों को बहकाकर जिहादी गतिविधियों में शामिल कर रहा था। जांच एजेंसियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है। वह बाहरी संपर्कों के निर्देश पर काम कर रहा था। मामले की गहन जांच के लिए उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।
हारिश अली
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश नाबालिगों को जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए बरगला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस और आईबी की पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। वह आईएस के अपने हैंडलर्स के इशारे पर नाबालिगों को भी अपने ग्रुप में भर्ती कर रहा था। अब एटीएस उसे रिमांड पर लेकर इस बारे में गहनता से पूछताछ करेगी।
Trending Videos
सूत्रों के मुताबिक हारिश नीट की परीक्षा की तैयारी करने के दौरान आईएस के एक हैंडलर के संपर्क में आया था। इसके बाद आईएस ने उसकी कट्टरपंथी विचारधारा को भांपने के बाद जिहादी गतिविधियों के लिए उकसाया और अपने साथ अन्य लोगों को भी जोड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडलर ने उसे खासतौर पर नाबालिगों को भर्ती करने को कहा ताकि उन पर किसी को शक न हो और पकड़े जाने पर कानूनी शिकंजे से आसानी से बचाया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि हारिश ने कई नाबालिगों को अपने ग्रुप में शामिल भी कर लिया था।
एटीएस ने मांगी रिमांड
एटीएस ने हारिश से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का अदालत से अनुरोध किया है। एटीएस ने इसके लिए शुक्रवार को अदालत में अर्जी दाखिल कर दी। इस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। एटीएस उसे रिमांड पर लेने के बाद सहारनपुर और मुरादाबाद ले जाकर छानबीन कर सकती है।