{"_id":"69ba86d8dbefbbb0b70e8ab9","slug":"video-lkhanauu-pasaparata-karayalya-ka-bma-shava-uugdhana-ka-thhamaka-sarakashha-kaugdha-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पासपोर्ट कार्यालय को बम शिवा उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पासपोर्ट कार्यालय को बम शिवा उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी
विनीत खंड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन अलर्ट हो गया है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई।
सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की, जबकि खुफिया विभाग की टीम ने भी हालात का जायजा लेकर अधिकारियों से बातचीत की।
सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय के दोनों गेटों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को पूरे दिन मुख्य गेट बंद रखा गया और कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी कारण पूछकर एंट्री दर्ज करने और संबंधित अधिकारी की अनुमति के बाद ही अंदर जाने दे रहे हैं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह के अनुसार, इस तरह की धमकियां कभी-कभी मिलती रहती हैं, लेकिन लोगों के कामकाज पर कोई असर न पड़े इसके लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और प्रशासन का सहयोग लगातार मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।