सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.

UP Big News: डीजीपी चयन के लिए यूपीएससी को भेजा पैनल, योगी ने पीएम को भेजा न्योता; गैस बुकिंग सिस्टम क्रैश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 18 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
Trending Videos

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
डीजीपी राजीव कृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी सरकार ने डीजीपी चयन के लिए यूपीएससी को भेजा पैनल

राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा संघ लोक सेवा आयोग को पैनल भेजे जाने को अनिवार्य करने के बाद गृह विभाग ने भी इसकी औपचारिकता की है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल आयोग को भेज दिया गया। इसमें 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों के नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम बोले- हमने पीएम मोदी को 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का न्योता भेजा है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बीते नौ साल में भाजपा सरकार होने का परिणाम यह है कि देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क यूपी के पास है। प्रदेश के सर्वाधिक सात शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली और मेरठ के बीच प्रारंभ हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
कार्यालय में सघन जांच अभियान चलाया गया। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस व सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप

लखनऊ के गोमती नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय और सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर वीटीएस व गोमती नगर पुलिस जांच करने पहुंची। टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कैंपस में दहशत का माहौल बना रहा। पढ़ें पूरी खबर 

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

'ईद पर काले कपड़े न पहनें, न करें विरोध प्रदर्शन', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मैं तमाम ईदगाह और मस्जिद के इमामों से अपील करूंगा कि ईद की नमाज का खुसूसियत के साथ एहतमाम करें। नमाज में इस बात का ध्यान रखें कि सड़क पर नमाज ना हो। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
गोपेश्वर में रसोई गैस सिलिंडर को भराने के लिए ली उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद 

गैस बुकिंग सिस्टम हुआ क्रैश, 1700 रुपये में बिका 923 रुपये का सिलिंडर

ताजनगरी में रसोई गैस की किल्लत गहरा गई है। व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने का सीधा फायदा मुनाफाखोरों और कालाबाजारी करने वालों को मिल रहा है। बाजार में 923 रुपये की कीमत वाला घरेलू सिलिंडर ब्लैक में 1700 से 1900 रुपये तक में बिक रहा है। सबसे ज्यादा मार पेठा उद्योग, हलवाई, डेयरी संचालकों और कैटरर्स पर पड़ रही है, जो मजबूरी में दो से तीन गुनी कीमत चुका रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन - फोटो : amar ujala

विंटेज कार से हुई कुलदीप-वंशिका की इंट्री, मेहमानों के लिए चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनको जीवनसाथी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर क्रिकेट, सियासत और शाही चमक धमक से सराबोर हो उठा। शहीद पथ स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित 'कुल-वंश' के इस शाही रिसेप्शन में उस वक्त हर कोई दंग रह गया, जब नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। यह कार दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Panel Sent to UPSC for DGP Selection; Yogi Invites PM; Gas Booking System Crashes.
हादसे में मृतक मंगला व शिवा। - फोटो : amar ujala

बहराइच में हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, दर्दनाक मौत

बहराइच-नानपारा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंद दिया। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया जबकि तड़प रहे बेटे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक एटा जिले से आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed