{"_id":"69a96295f384b2c5340e90f3","slug":"lucknow-a-high-speed-suv-collided-with-a-bike-on-the-kisan-path-killing-a-father-in-law-and-son-in-law-fami-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: किसान पथ पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत; परिजनों का रोड जाम कर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: किसान पथ पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत; परिजनों का रोड जाम कर हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ के किसान पथ पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे ससुर और दामाद की मौत हो गई तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को समझाने में जुटी रही।
गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित बुद्धू खेड़ा में किसान पथ पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला समेत बाइक सवार तीन लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई स्थित ट्रामा टू में भर्ती कराया। जहां सास ससुर की मौत हो गई।
Trending Videos
जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन करने लगे। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसर परिजनों को समझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी सुशील कुमार (46) पत्नी और ससुर मुन्नी लाल (60) के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर हा रहे थे। तभी रास्ते में किसान पथ पर एसयूवी ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुशील और उनके ससुर मुन्नी लाल की मौत हो गई, जबकि सुशील की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
