सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A young man was killed by hitting him with a brick in Sushant Golf City, with marks found on his face

Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी में ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, चेहरे-सिर पर मिले निशाान, पुलिस को इस पर शक

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 03 Feb 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Lucknow: A young man was killed by hitting him with a brick in Sushant Golf City, with marks found on his face
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मुल्ला खेड़ा में सोमवार देर रात ईंट से कूंचकर मजदूर की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी निपुण अग्रवाल,एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल पर छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Trending Videos


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ही चौरासी गांव निवासी संतराम (40) के रूप में हुई है। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। मृतक सोमवार शाम से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed