फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: ANS and associate attacked and thrown into Ghaghara River following a dispute at a liquor party.

लखनऊ: शराब पार्टी में झगड़े के बाद एएनएस और साथी पर हमला कर घाघरा नदी में फेंका, तीन संदिग्ध हिरासत में

Fri, 02 Oct 2026 09:00 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 02 Oct 2026 09:00 AM IST
सार

केजीएमयू के असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट पवन गर्ग व सचिन इटौंजा के लुधौली गांव में शराब पार्टी करने गए थे। हमलावर रातभर कार में लेकर दोनों को घूमते रहे। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: ANS and associate attacked and thrown into Ghaghara River following a dispute at a liquor party.
लावारिस हालत में मिली थी पवन गर्ग की कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (एएनएस) 42 वर्षीय पवन कुमार गर्ग के लापता होने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि वह दोस्त सचिन के साथ इटौंजा के लुधौली गांव शराब पार्टी में गए थे। वहां कुछ लोगों से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों पर हमला हुआ। कार में डालकर पूरी रात घुमाने के बाद हमलावरों ने पवन व सचिन को बहराइच और सीतापुर की सीमा पर घाघरा नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


मड़ियांव के केशव नगर निवासी पवन 27 सितंबर को घर से कार लेकर निकले थे। उनके न लौटने पर घरवालों ने खोजबीन की पर सुराग नहीं लगा। उनका फोन भी बंद था। रिश्तेदार संजय कुमार गर्ग ने मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पवन की कार सीतापुर के कमलापुर में लावारिस हालत में मिली। सीसीटीवी फुटेज में पवन 27 सितंबर की रात 11:15 बजे इटौंजा टोल प्लाजा से कार लेकर जाते दिखाई दिए हैं। उनके साथ तीन अन्य भी बैठे दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच पहुंची पुलिस : लखनऊ पुलिस ने चहलारी घाट पहुंचकर पवन की तलाश में नदी और आसपास खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले नदी में एक शव उतराते देखा था। पुलिस ने स्टीमर से नदी में तलाश की पर शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम स्टीमर से ही सीतापुर क्षेत्र की ओर रवाना हो गई और वहां तलाश जारी रखी। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फुटेज से मिली पुलिस को सफलता

- वारदात के खुलासे के लिए छह टीमें गठित की गई। पुलिस ने इटौंजा टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध कैद मिला। बगल सीट पर भी एक शख्स बैठा था। पुलिस लुधौली गांव गई और लोगों से पूछताछ की।

- संदेह के आधार पर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बदमाशों ने वारदात कबूल कर ली। तीनों के बताए स्थान पर सचिन व पवन की तलाश की जा रही है। पूरे मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

राजस्थान के मूल निवासी हैं पवन: पवन गर्ग मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। केशव नगर में उनका तीन मंजिला मकान है। प्रथम तल पर उनके रिश्तेदार संजय कुमार गर्ग रहते हैं। 28 सितंबर को पवन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो आर्थोपेडिक विभाग से संजय को फोन किया गया। संजय ने पवन की जानकारी नहीं मिलने पर उनके माता-पिता को सूचना दी और पुलिस से शिकायत की। वर्ष 2011 में पवन की केजीएमयू में नौकरी लगी थी। एक साल बाद उन्होंने शादी कर ली। पत्नी चंदता से उनका विवाद चल रहा है, जो अलग रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed