सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Argument with friend on Instagram leads to tragedy; woman jumps into canal in a fit of rage; body rec

Lucknow: इंस्टाग्राम पर हुआ दोस्त से झगड़ा, गुस्से में छलांग लगाकर नहर में कूदी; बहती मिली लाश

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 15 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि वीआईपी रोड के पास अंजलि का युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अंजलि ने शारदा नहर में छलांग लगा दी

Lucknow: Argument with friend on Instagram leads to tragedy; woman jumps into canal in a fit of rage; body rec
नहर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी अंजलि (19) का बृहस्पतिवार दोपहर इंस्टाग्राम दोस्त से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद अंजलि वीआईपी रोड स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी। साथ मौजूद युवक उसका मोबाइल लेकर भाग गया। आशियाना पुलिस ने अंजलि को नहर से निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने खुलकर कोई आरोप नहीं लगाया है, पर कृष्णानगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



मूल रूप से सीतापुर के सकरन तारपार गांव निवासी अंजलि दूसरों के घर में काम करती है। पति मौजी लाल ने बताया कि बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से गोमतीनगर निवासी एक युवक से हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह बेटी युवक के साथ काम के सिलसिले में प्रयागराज जाने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वीआईपी रोड के पास अंजलि का युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अंजलि ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। अंजलि को नहर में कूदता देख साथ में मौजूद युवक उसका मोबाइल फोन लेकर भाग निकला।

Trending Videos

पुलिस ने नहर से निकाला, तब चल रही थी सांस

लोगों ने युवती को नहर में कूदते देख सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। कुछ ही देर में आशियाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने अंजलि को नहर से बाहर निकलवाया। उस वक्त उसकी सांस चल रही थी। पुलिस ने उसको लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अंजलि की मौत हो गई। खबर पाकर अंजलि के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही है जांच

शुक्रवार सुबह घटना की सूचना कृष्णानगर पुलिस को मिली तो पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर को अंजलि का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक न तो कोई आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed