सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag

UP Big News: मायावती बोलीं- ब्राह्मणों से माफी मांगें अखिलेश यादव, पत्नी की हत्याकर लाश ट्रॉली बैग में भरी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 15 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : संवाद

मायावती की मांग- ब्राह्मण समाज से माफी मांगें अखिलेश यादव

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि उन्हें सपा प्रवक्ता की ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी के लिए ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज का हित सिर्फ बसपा में ही सुरक्षित है। बसपा यूज एंड थ्रो की नीति नहीं अपनाती है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag
अल्ताफ और यास्मीन की 6 साल पहले शादी हुई थी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पति ने पत्नी की हत्याकर लाश ट्रॉली बैग में भरी, खुद गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। खुद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag
मुरादाबाद में चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला चिकित्सकों के साथ - फोटो : संवाद

पांच दिन में दिया चार बच्चों को जन्म, नार्मल डिलीवरी देख चिकित्सक भी हैरान

मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में संभल जिले के ओबरी गांव निवासी अमीना (31) ने चार बच्चों को जन्म दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हाई रिस्क मामले में चारों बच्चों की डिलीवरी पूरी तरह सामान्य तरीके से हुई। आमतौर पर ऐसे मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag
चाची ने पार की हैवानियत की हदें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चाची ने मासूम को हीटर से जलाया, चारों भाई-बहन के पीठ-हाथ

हैलो पुलिस... जल्दी आओ हमारी बहन को चाची हीटर से जला रही है...। गुरुवार शाम 5:25 बजे यूपी 112 पर जैसे ही 14 वर्षीय किशोर की शिकायत भरी यह कॉल आई, पुलिस के कान खड़े हो गए। पीआरवी का स्टाफ तुरंत महाराजपुर स्थित गांव पहुंचा।

यहां किशोर के साथ उसके 11 व चार वर्षीय दो भाई और नौ साल की बहन मौजूद थी। बच्चों ने घाव दिखाकर आरोप लगाए कि चाची खाना मांगने पर भी बुरी तरह से पीटती हैं, जिन्हें देखकर पीआरवी स्टाफ भी सकते में आ गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag
गैस कनेक्शन में मोबाइल नंबर बदलना है आसान - फोटो : एआई जनरेटेड

गैस कनेक्शन पर नया अपडेट, ट्रांसफर की प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

 गैस कनेक्शन ट्रांसफर के बारे में उपभोक्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। अब कोई भी परिवार बिना वैध गैस कनेक्शन के परेशान न रहे। दूसरों के नाम का गैस कनेक्शन अब अपने नाम कराना आसान हो गया है। परिजन या परिचित के निधन पर उसी जमानत राशि में कनेक्शन ट्रांसफर हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mayawati Demands Akhilesh Apologize to Brahmins; Man Murders Wife, Stuffs Body into Trolley Bag
नाबालिग छात्रा के साथ होटल में मिला युवक - फोटो : अमर उजाला

नग्न अवस्था में नाबालिग छात्रा के साथ होटल में मिला युवक

नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठनों और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नाबालिग छात्रा को होटल से बरामद किया।पुलिस को मौके से मुजाहिद नाम के युवक को छात्रा के साथ कमरे में नग्न अवस्था में मिला। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है पुलिस ने जिस होटल में दोनों बरामद किए थे उसके मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, ना ही होटल सील किया है। धर्म परिवर्तन की धारा भी पुलिस ने नहीं लगाई जबकि यह सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed