सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BJP leader's throat slit with Chinese thread in Kakori, three stitches required

Lucknow : चाइनीज मांझे से भाजपा नेता का गला कटा, तीन टांके लगे, राजस्व निरीक्षक भी हुए घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से नगर निगम के राजस्व निरीक्षक व भाजपा नेता लहूलुहान हो गए। एक को कान पर तो दूसरे को गले पर टांके लगाने पड़े।

Lucknow: BJP leader's throat slit with Chinese thread in Kakori, three stitches required
भाजपा के सेक्टर संयोजक राज रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

दो अलग-अलग घटनाओं में खतरनाक मांझे की चपेट में आने से नगर निगम के राजस्व निरीक्षक और भाजपा नेता घायल हो गए। काकोरी के दुर्गागंज हरदोई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहे भाजपा के सेक्टर संयोजक राज रावत (25) का गला प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कट गया।  गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन टांके लगाकर छुट्टी दे दी।
Trending Videos


परिजनों के अनुसार, राज अपने दोस्त के साथ जा रहे थे, तभी हवा में लहराता मांझा अचानक गले में फंस गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में नौ आईएएस अफसरों के तबादले, अनुराग यादव समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बने

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, मैं आस्था में विश्वास करता हूं लेकिन अंधविश्वासी नहीं


दूसरी घटना में हुसैनगंज में रविवार शाम खतरनाक मांझे की चपेट में आकर नगर निगम के राजस्व निरीक्षक राजा का एक कान जख्मी हो गया। नगर निगम जोन-आठ कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राजा शाम 6:30 बजे अपने सहकर्मी के साथ बाइक से लालबाग स्थित मुख्यालय से फाइल लेकर लौट रहे थे। बाइक उनके सहकर्मी चला रहे थे। हुसैनगंज में एनेक्सी भवन के पीछे से गुजरते समय अचानक खतरनाक मांझा उनके एक कान में फंस गया। हादसे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों गिरते-गिरते बचे। जैसे ही उनका कान मांझे की चपेट में आया उन्होंने फाइल को चेहरे के सामने कर लिया जिससे उनका चेहरा और आंखें बच गईं। सहकर्मी ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां कान पर एक टांका लगाना पड़ा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

पुलिस ने मारा था छापा, कई हो चुके गिरफ्तार
चार फरवरी को बाजारखाला में मांझे की चपेट में आने से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शोएब की मौत हो गई थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस ने कई जगह छापे मारे। कई लोगों को पतंग और मांझे के साथ गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद भी मांझे से आए दिन घटनाएं हो रही हैं।

पहले ये भी हो चुके हैं घायल
13 फरवरी : आलमबाग इलाके में मांझे की चपेट में आकर ध्रुव नारायण घायल।
7 फरवरी : चौक इलाके में मांझे से चौपटिया निवासी नजम खान घायल हुए।
5 फरवरी : शहीद पथ पर सेवानिवृत्त फौजी बृजेश राय का होंठ व गाल मांझे से कटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed