Lucknow: एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने किया सुसाइड, भाई आवाज सुनकर दौड़ा तो जमीन पर पड़े मिले
लीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर की पहले मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
विस्तार
लखनऊ में गुडंबा के आदिल नगर में डिप्टी बैंक मैनेजर काजी अहमद जैद (34) ने खुद की कनपटी पर अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव स्टोर रूम के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पिस्टल कब्जे ले ली। काजी अहमद की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मूलरूप से गोंडा के रहने वाले काजी अहमद जैद आदिल नगर मं पत्नी तैयबा, एक वर्षीय बेटी, मां मुसफिया खातून, बड़े भाई काजी अहमद अजीज, भाभी व भांजे हमजा के साथ रहते थे। वह एक्सिस बैंक की भूतनाथ शाखा इंदिरा नगर में तैनात थे। अजीज ने बताया कि दो दिन पहले जैद पत्नी तैयबा व भांजे के साथ पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गोंडा गए थे। रविवार रात करीब 12:30 बजे वापस लौटे थे। इसके कुछ देर बाद सभी सो गए थे।
शव देख मची चीख पुकार
सुबह करीब 8:30 बजे जब पत्नी तैयबा की आंख खुली तो उन्हें जैद कमरे नहीं दिखे। इस पर उन्हें लगा कि वह बैंक चले गए। मगर कुछ देर बाद उन्हें जैद के दो मोबाइल कमरे में ही रखे मिले। घर के बाहर गाड़ियां भी खड़ी मिलीं। तैयबा ने उन्हें काफी आवाज लगाई मगर, कोई जवाब नहीं मिला। इस खाना बनाने वाली मंजू भी उनके घर आ गई।
तैयबा जैद को खोजते हुए जब छप पर पहुंचीं तो उन्हें वह स्टोर रूम के दरवाजे के पास खून से लथपथ पड़े मिले। उनकी चीख निकल गई। शोर सुन घरवाले आनन-फानन छत पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह व इंस्पेक्टर गुडंबा पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि, पुलिस ने जैद के दोनों मोबाइल कब्जे में ले लिए। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अगर घरवाले किसी पर कोई आरोप लगाते हुए तहरीर देते हैँ तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।