{"_id":"69ca6aa2085c80858004f181","slug":"up-wheat-procurement-begins-in-the-state-1-25-lakh-farmers-have-registered-payment-will-be-made-within-48-h-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में शुरू हुई गेहूं की खरीद, सवा लाख किसानों ने किया पंजीकरण; इस बार 48 घंटे में हो जाएगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में शुरू हुई गेहूं की खरीद, सवा लाख किसानों ने किया पंजीकरण; इस बार 48 घंटे में हो जाएगा भुगतान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Wheat procurement: यूपी में सरकारी गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू हो गई है। अब तक 3574 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं।
यूपी में गेहूं की खरीद।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू हो गई है। 2.24 लाख से अधिक किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया है। प्रदेश में अब तक 3574 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।
Trending Videos
खरीद 15 जून तक चलेगी। खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 एजेंसियों के 6500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौसम को देखते हुए किसानों के लिए छाया, पानी व बैठने समेत हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। उतराई, छनाई व सफाई के लिए किसानों को अलग से 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। खाद्य व रसद विभाग ने 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाकर 50 लाख मीट्रिक टन कर दिया। सीएम ने 48 घंटे में डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचौलियों का हस्तक्षेप न रहे, इसलिए सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या यूपी किसान मित्र एप के माध्यम से पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं। समस्या होने पर टोल-फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क किया जा सकता है।