सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 57 Special Trains to Make Summer Vacation Travel Delightful; to Run via Lucknow—Seats Available for Every

UP: अब लखनऊ से पहाड़ों तक आसान सफर, गर्मियों में चलेंगी 57 स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग खत्म करने की तैयारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 30 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ घूमने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से 57 स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए सीटें होंगी। इसके अलावा रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां भी लगाई जाएंगी, ताकि वेटिंग कम हो और यात्रा सुगम हो।

UP: 57 Special Trains to Make Summer Vacation Travel Delightful; to Run via Lucknow—Seats Available for Every
त्योहारों को लेकर रेलवे का विशेष अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से 57 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। यह ट्रेनें लखनऊ के रास्ते चलेंगी, जिसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अगले हफ्ते अनुमति मिलने की तैयारी है। ट्रेनें उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर आदि जगहों के लिए चलाई जाएंगी।

Trending Videos


होली पर दिल्ली, मुंबई रूट की ट्रेनों में वेटिंग का जो सिलसिला शुरू हुआ। वह अब जाकर कुछ कम हुआ है। अप्रैल में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों को स्लीपर से एसी बोगियों में सीटें मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक, कुशीनगर, अवध, गोरखपुर एलटीटी आदि ट्रेनों में अभी भी वेटिंग है। ऐसे में अब जब गर्मी की छुट्टियों को लेकर यात्री परिजनों संग पहाड़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उनके रास्ते ट्रेनों की वेटिंग न आए, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। लखनऊ से देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम जाने वाली ट्रेनों में अभी वेटिंग है। 

बाघ एक्सप्रेस, दून, कुंभ, काठगोदाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेटिंग से यात्री परेशान हैं। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है। लखनऊ से जम्मू व पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग है। 

लिहाजा गर्मी की छुट्टियों का मजा न किरकिरा हो, इसके लिए 57 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजे गए हैं। अनुमति मिलते ही रैक तैयार किए जाएंगे तथा समयसारिणी तय कर ट्रेनें पटरी पर उतार दी जाएंगी।

हर वर्ग को मिलेंगी सीटें

रेलवे अधिकारी बताते हैं कि पहाड़ों को जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में हर वर्ग के यात्रियों का ख्याल रखा जाएगा। इसमें जनरल से लेकर स्लीपर, थर्ड, सेकेंड व फर्स्ट एसी की बोगियां रहेंगी। सूत्र बताते हैं कि स्पेशल ट्रेनों के पटरी पर उतर आने से वेटिंग पूरी तरह क्लियर हो जाएगी।

रेगुलर में भी लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

स्पेशल ट्रेनों को चलाने के अलावा रेलवे प्रशासन रेगुलर ट्रेनों में भी अतिरिक्त बोगियां लगाने का प्लान बना रहा है। इसमें लखनऊ से जम्मू, देहरादून, गुवाहाटी, कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में जनरल की आठ, स्लीपर की 42, थर्ड एसी की 16, फर्स्ट व सेकेंड की चार-चार अतिरिक्त बोगियों को लगाने की योजना है। इससे यात्रियों को राहत मिल जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed