{"_id":"69ca77936a4df673ce0c0b4a","slug":"up-unnao-temple-occupied-by-mobs-banned-from-worshipping-matter-reaches-cm-yogi-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव के मंदिर पर दबंगों ने किया कब्जा, पूजा करने पर भी लगाई रोक; सीएम योगी तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव के मंदिर पर दबंगों ने किया कब्जा, पूजा करने पर भी लगाई रोक; सीएम योगी तक पहुंचा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Cm Yogi Janta Darshan: यूपी के उन्नाव जिले के बांगरमऊ इलाके में कुछ दबंगों ने एक मंदिर पर कब्जा कर रखा है। ये मामला सोमवार को सीएम योगी तक पहुंचा।
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
उन्नाव के बांगरमऊ में मनबढ़ लोगों ने एक मंदिर पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों को वहां पूजा भी करने नहीं दे रहे। सोमवार को जनता दर्शन में वहां से आईं ममता तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की। सीएम ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्नाव एसपी को निर्देश दिए कि तत्काल मामले में जांच करें और जिन्होंने कब्जा किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जो नजीर बने।
Trending Videos
जनता दर्शन में बदायूं से आए एक किसान ने बताया कि दबंगों ने उनकी फसल नष्ट कर दी। उन्होंने इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि एक पीड़ित किसान यहां तक दौड़कर आना पड़ा ये सही नहीं है। संबंधित जिले के अधिकारी मामले का संज्ञान कर कार्रवाई करें। इसी तरह बलरामपुर से आए एक शख्स ने बताया कि ग्राम प्रधान सड़क का निर्माण नहीं करवा रहे हैं, इससे आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। सीएम ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में जाकर ग्रामीणों से संवाद करें। खुद हालात देखें और सड़क निर्माण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ी को प्राथमिकता दें
जनता दर्शन में फर्रुखाबाद निवासी एक खिलाड़ी पहुंचे। उन्होंने सीएम को बताया कि वह निशानेबाज हैं। कई पदक भी जीत चुके हैं। उनका लाइसेंस नहीं हो रहा है। सीएम ने कहा कि खिलाड़ी हमारी धरोहर हैं। इनको प्राथमिकता दें। किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अफसरों से कहा कि इनका लाइसेंस कराएं। इसके अलावा जनता दर्शन में जमीन व पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले आए। जिनमें सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई करें।
अवैध कब्जे के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो
राजधानी से आए एक शख्स ने अवैध कालोनियों की शिकायत की। सीएम ने नगर आयुक्त को मामले में निर्देशित किया। सीएम ने कहा कि जहां भी अवैध कब्जे हों उनको खाली कराएं। जिन्होंने कब्जा किया है, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।